बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म जैसे मामले सामने आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं और युवतियों के साथ गलत हरकत करने वालों में अधिकतर उनके जान पहचान वाले ही होते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आया है। यहां भी एक रिश्तेदार ने घर में घुस कर महिला के साथ नीच हरकत करने का प्रयास किया है।

बिलासपुर जिला का मामला

दरअसल मामला हिमाचल के बिलासपुर जिला के पुलिस थाना बरमाणा से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि उसके फूफा ससुर नेउसके साथ गलत हरकत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : HPSSC में बार-बार फॉर्म भरने से मिलेगा छुटकारा- आयोग ने शुरू की वन टाइम रजिस्ट्रेशन

पति के फूफा पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि तीन अप्रैल को उसके पति के फूफा उनके क्वार्टर में आए थे। इस दौरान पति के फूफा उसके साथ शरारत करने लगे। महिला ने बताया कि उसने फूफा का विरोध किया और आरोपी को धक्का देकर कमरे से बाहर निकालने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि अब आरोपी का बेटा उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें : HP Board 12th Result : सरकारी स्कूल की अंकिता बनी आर्ट्स की टॉपर, पूरे प्रदेश में चमकाया नाम

पुलिस कर रही मामले की जांच

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलु को ध्यान में रख कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस के दो "कुल-दीप"... एक प्रदेश अध्यक्ष तो दूसरा मंत्री बनने से कर रहा इंकार; जानें क्यों

 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के शारीरिक शोषण की घटनाएं बढ़ गई हैं। शातिर युवक छोटी उम्र की लड़कियों को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले जा रहे हैं। प्रदेश में आए दिन इस तरह के मामले सामने आने से अब लोगों की चिंताए बढ़ने लगी हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें