कांगड़ा। देवभूमि कहे जाने वाला हिमाचल प्रदेश अपनी शांत वादियों और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं, लेकिन कुछ लोग अपनी हरकतों से यहां के शांत माहौल को खराब करने से भी बाज नहीं आते। ऐसे लोगों पर अब हिमाचल पुलिस सख्ती बरत रही है। ताजा मामला जिला कांगड़ा के पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज से सामने आया है, यहां पर पुलिस ने एक पंजाबी के सबक सिखाकर 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
गश्त के दौरान पुलिस की पड़ी नजर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज से सामने आया है। यहां पर 15 नवंबर को मैक्लोडगंज पुलिस की टीम इलाके में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग जगहों पर जांच कर रही थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : सुबह-सवेरे खाई में लुढ़की गाड़ी, तीन लोगों ने मौके पर तोड़ा दम- 2 की हालत नाजुक
तभी मैक्लोडगंज चौक पर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ सार्वजनिक जगह पर शराब पीता हुआ मिला। पुलिस ने जब उससे इस बारे में पूछताछ की तो वह बहस करने लगा और चौक पर शोर-शराबा करने लगा। हंगामे के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को अपना काम करने में भी परेशानी हुई। इसके बाद पुलिस टीम उस व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान गुरतेज सिंह निवासी मकान नंबर-23 एवेन्यू, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत कार्रवाई की और 5,000 रुपये जुर्माना वसूला।
सार्वजनिक जगह पर शराब पीने पर 5 हजार का जुर्माना
मामले की पुष्टि करते हुए कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक जगह पर शराब पीने और पुलिस के साथ बहसबाजी करने के मामले में व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने आम लोगों और पर्यटकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने साफ कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से पेपर देने निकली दो सहेलियां, एक की मिली देह- 10वीं की पढ़ती हैं दोनों
पंजाब के रहने वाले व्यक्ति की हुई पहचान
पुलिस व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने ले गई। यहां उसकी पहचान गुरतेज सिंह निवासी मकान नंबर 23 एवेन्यू, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत चालान किया और 5,000 रुपये जुर्माना वसूला। जुर्माना भरने के बाद उसे भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
