शिमला। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा बॉर्डर से सटे हथिनीकुंड बैराज से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां पर एक 19 साल की लड़की ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। लड़की ने उफनती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी है।
19 साल की लड़की ने किया सुसाइड
इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यह वीडियो बीते कल सुबह की बताई जा रही है। वायरल वीडियो ने सबका दिल-दहला दिया है। वीडियो में लड़की नदी में कूदती हुई साफ नजर आ रही है। जबकि, घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ भी नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस घर में गूंजी बेटे की किलकारी, 24 घंटे बाद उसी आंगन से एक साथ उठीं दो अर्थियां
सुसाइड की वीडियो वायरल
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक लड़की नदी के किनारे खड़ी है। नदी के ऊपर बने पुल से लोग उसे आवाजें लगा रहें हैं और समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर देखते ही देखते लड़की नदी में कूद जाती है।
बचाने के लिए कूदे लोग
लड़की के नदी में कूदते ही मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। मौके पर मौजूद लोग नदी में रस्सी फेंक कर उसे बचाने की कोशिश करते हैं। वहीं, कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचाने के लिए नदी में कूद जाते हैं। मगर पानी का तेज बहाव होने के कारण उनकी कोशिश नाकाम हो जाती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टा सप्लाई करने निकला था युवक, ग्राहक तक पहुंचने से पहले हो गया पुलिस से सामना
आठ घंटे बाद मिला शव
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और गोताखोर की टीम पुहंची। करीब 7-8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात लड़की का शव नदी से करीब आधा किलोमीटर दूर नहर में लगी जाली में फंसा हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है- जो कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की रहने वाली थी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग: बैंक मैनेजर ने किया 3.70 करोड़ का घोटाला, महिला के खाते में ट्रांसफर किए पैसे
घर से कॉलेज आई थी शिवानी
जांच में पाया गया है कि शिवानी कल सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। मगर वो कॉलेज पहुंची ही नहीं। कॉलेज जाने की बजाय शिवानी सुबह 11 बजे हथिनीकुंड बैराज पर चली गई।
फोन पर हुआ झगड़ा
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि वो करीब 3 घंटे तक बैराज के किनार पहले टहलती रही। इसी बीच वो किसी के साथ फोन पर बात करते हुए झगड़ रही थी। इसके बाद उसने अपना बैग नहर के किनारे रखा और पश्चिमी यमुना नहर की सीढ़ियों पर खड़ी हो गई।
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल ! फिर जारी हुआ बारिश का अलर्ट, यहां पर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
नदी किनारे छोड़ा बैग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और लोगों को लड़की की हरकतों पर शक हुआ। उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की और ऊपर आने को कहा। मगर लड़की ने किसी की नहीं सुनी और देखते ही देखते पीठ नदी की ओर करके छलांग लगा दी। कुछ ही समय बाद लड़की तेज पानी के बहाव में ओझल हो गई।
