चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रावी नदी में लापता हुए छह वर्षीय मासूम को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बरामद नहीं किया जा सका है। बच्चे की तलाश में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। मगर अब तक पुलिस और स्थानीय लोगों के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।

रावी नदी का तेज बहाव बना बाधा

नदी के तेज बहाव और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण तलाशी अभियान में भी मुश्किलें आ रही हैं। हालांकि पुलिस के साथ-साथ ग्रामीण और बच्चे के परिजन अपने स्तर पर भी नदी के आसपास के इलाकों में तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- BJP विधायक सुधीर शर्मा की विजिलेंस पेशी आज- शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

नहीं मिला 6 साल का मासूम

सोमवार को भी बच्चे के दादा जयपाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने चकलू तक विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। ग्रामीणों ने नदी के किनारे और आसपास के संभावित स्थानों को खंगाला, लेकिन देर तक तलाश के बावजूद बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के लिए हर गुजरते दिन के साथ चिंता बढ़ती जा रही है और वे अभी भी बच्चे के मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

पुलिस ने दर्ज किए मां के बयान

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने लापता बच्चे की मां सारिका के बयान भी दर्ज किए हैं। महिला अपने मायके पक्ष के परिजनों के साथ चंबा पहुंची थी, जहां पुलिस ने उससे घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, महिला ने जांच में सहयोग करते हुए अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कलयुगी बेटे ने मां पर चलाया दरा*ट, बहू ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर- किया बुरा हाल

सनकी पिता ने नदी में फेंका बेटा

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसके पति ने फोन पर बच्चे को नदी में फेंकने की बात कही थी। महिला के मुताबिक उसने अपने छह वर्षीय बेटे को उसके पिता के भरोसे छोड़ा था और उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि मामला इतनी गंभीर और भयावह स्थिति तक पहुंच जाएगा।

पति-पत्नी में चल रही थी अनबन

महिला ने पुलिस के सामने यह भी कहा कि उसे अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि उसके पति ने अपने ही मासूम बेटे को नदी में फेंक दिया। उसने पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रही अनबन और विवाद की बात भी स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें- फिर टला देवरी स्कूल का उद्घाटन- प्रियंका गांधी का मंडी दौरा रद्द, दिल्ली वापसी की तैयारी

पत्नी को किया था फोन

जानकारी के अनुसार, आरोपी हितेष और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी कारण महिला अपने मायके गई हुई थी। 10 अगस्त को आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन किया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद हितेष ने अपने छह वर्षीय बेटे को परेल पुल से नीचे उफनती रावी नदी में फेंक दिया।

कहीं नहीं मिल रहा बच्चा

घटना के बाद से बच्चे की तलाश लगातार की जा रही है। नदी में तेज बहाव होने के कारण तलाशी दलों के सामने चुनौती बनी हुई है। संभावित स्थानों पर खोजबीन के साथ-साथ नदी के बहाव वाले हिस्सों में भी बच्चे की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला : 10वीं पास को मिलेगी नौकरी, जानें कब और कहां...

मायके पक्ष के साथ अमृतसर लौटी मां

पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाने के बाद सारिका अपने मायके पक्ष के परिजनों के साथ अमृतसर लौट गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच में उसके बयान को महत्वपूर्ण मान रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।

क्या था पति-पत्नी के बीच विवाद?

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले आरोपी और उसकी पत्नी के बीच किस तरह का विवाद हुआ था और घटना के समय परिस्थितियां क्या थीं। इसके अलावा पुलिस आरोपी के बयानों तथा अन्य उपलब्ध तथ्यों का भी मिलान कर रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के लिए अगले चार दिन भारी, 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट- रहें सतर्क

अपने स्तर पर भी कर रहे तलाश ग्रामीण

पुलिस के सर्च ऑपरेशन के साथ स्थानीय ग्रामीण भी लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। बच्चे के दादा जयपाल सहित कई ग्रामीण नदी के आसपास के इलाकों में पहुंचकर संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बच्चे का पता नहीं चलता, तब तक वे अपने स्तर पर तलाश जारी रखेंगे।

बच्चे के मिलने की उम्मीद

परिजनों के लिए यह समय बेहद कठिन बना हुआ है। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद वे बच्चे के मिलने की उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में रात ढाई बजे कांड : बीच चौराहे पर युवक का का**टा गला, आरोपी फरार

हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच

SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने बच्चे की मां के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच में सामने आ रहे सभी तथ्यों को ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है और उसकी तलाश के लिए अभियान जारी है।

लगातार खोजबीन भी जारी

पुलिस घटना के कारणों से लेकर आरोपी और उसके परिवार के बीच चल रहे विवाद तक हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती लापता बच्चे का पता लगाना है। पुलिस और स्थानीय लोग नदी तथा आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगातार खोजबीन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस बैंड प्रभारी पर FIR, लंदन जाने के लिए स्पॉन्सरशिप मांगने के आरोप- जांच जारी

पूरे इलाके में चिंता का माहौल

छह वर्षीय मासूम के एक सप्ताह से लापता होने के कारण पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। अब सभी की नजर सर्च ऑपरेशन पर टिकी है और परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही बच्चे के बारे में कोई जानकारी सामने आएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें