#अपराध
August 18, 2026
हिमाचल में रात ढाई बजे कांड : बीच चौराहे पर शख्स का का**टा गला, आरोपी फरार
घ.टना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में रात के सन्नाटे में शहर के सबसे व्यस्त चौक पर एक वारदात हुई है। पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर हुई इस एक शख्स की हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। वहीं, पुलिस की पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
मृतक की पहचान शिलाई के कोटी गांव निवासी 53 वर्षीय भाग सिंह के रूप में हुई है। वह सब्जी का काम करता था और पांवटा साहिब में भी फल-सब्जी लेकर आता-जाता था।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब ढाई बजे विश्वकर्मा चौक के पास भाग सिंह का शव मिला। उसके गले पर तेजधार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। सड़क पर भी खून पड़ा हुआ मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
जांच के दौरान घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर भाग सिंह की पिकअप गाड़ी भी मिली। गाड़ी में फल और सब्जियां लदी हुई थीं। बताया जा रहा है कि मृतक की जेब से कुछ पैसे भी मिले हैं। ऐसे में शुरुआती तौर पर पुलिस इसे लूट के इरादे से की गई वारदात नहीं मान रही है। हालांकि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही साफ होगा।
अब पुलिस की नजर आसपास लगे CCTV कैमरों पर है। वारदात के समय विश्वकर्मा चौक और उसके आसपास कौन-कौन मौजूद था, आरोपी किस दिशा से आए और घटना के बाद किस तरफ फरार हुए, इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और CCTV फुटेज को आपस में जोड़कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विश्वकर्मा चौक पांवटा साहिब का बेहद व्यस्त इलाका है। सुबह के समय यहां से स्कूली बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और वाहन गुजरते हैं। ऐसे स्थान पर रात के समय हुई हत्या से लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात गंभीर चिंता का विषय है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह क्या थी, भाग सिंह को किसने और क्यों निशाना बनाया और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इन सवालों के जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।