#रोजगार

August 18, 2026

हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला : 10वीं पास को मिलेगी नौकरी, जानें कब और कहां...

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है

शेयर करें:

500 posts rozgar mela job fair chamba himachal 10th pass recruitments

चंबा। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चंबा जिले में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। राहत की बात ये है कि इस साक्षात्कार में पुरुषों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थी भी भाग ले सकती हैं।

कितने भरे जाएंगे पद?

आपको बता दें कि बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड की ओर से रसोई सहायक एवं सेवा कर्मी के कुल 500 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर नौकरी का मौका हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- BJP विधायक सुधीर शर्मा की विजिलेंस पेशी आज- शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 अगस्त, 2026 बुधवार यानी कल आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, चंबा (बालू) पहुंचना होगा।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इन पदों के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जीतेन्द्र सिंह वर्मा ने दी है। उन्होंने युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- फिर टला देवरी स्कूल का उद्घाटन- प्रियंका गांधी का मंडी दौरा रद्द, दिल्ली वापसी की तैयारी

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। युवाओं के पास आवेदन करने के लिए तीन दिन तक का समय बचा है।

कहां मिलेगी पोस्टिंग?

भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुरुग्राम, चेन्नई और बेंगलुरु में की जाएगी। यानी हिमाचल के युवाओं को देश के बड़े शहरों में काम करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कलयुगी बेटे ने मां पर चलाया दरा*ट, बहू ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर- किया बुरा हाल

कहां होगी ट्रेनिंग?

चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान भी उम्मीदवारों को भोजन और रहने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

भोजन एवं सेवा से संबंधित एक वर्षीय डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी इस भर्ती में अच्छा अवसर है। ऐसे उम्मीदवारों को 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन और रहने की सुविधा दी जाएगी। इन सुविधाओं को मिलाकर कुल लाभ करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह होगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में रात ढाई बजे कांड : बीच चौराहे पर युवक का का**टा गला, आरोपी फरार

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा के रास्ते में 24 वर्षीय युवक की मौ**त, दोस्तों संग आया था कमल- घर लौटेगी देह

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख