#राजनीति

August 18, 2026

BJP विधायक सुधीर शर्मा की विजिलेंस पेशी आज- शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

नोटिस के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल

शेयर करें:

sudhir sharma dharamshala vigilance notice bjp mla police security kangra

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा  स्थित धर्मशाला में आज सुबह से माहौल सामान्य नहीं है। आय से अधिक संपत्ति मामले में धर्मशाला से बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा को आज विजिलेंस थाने तलब किया गया है।

BJP विधायक सुधीर शर्मा की विजिलेंस पेशी आज

वहीं दूसरी ओर विजिलेंस थाने के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है। सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए शहर में भारी पुलिस बस और QRT तैनात की गई है। इसी सियासी हलचल के बीच बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा विजिलेंस जांच में शामिल होने के लिए थाने पहुंचे हैं। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कलयुगी बेटे ने मां पर चलाया दरा*ट, बहू ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर- किया बुरा हाल

मंदिर में टेका माथा- समर्थकों ने बांधी काली पट्टी

थाने पहुंचने से पहले उन्होंने हनुमान मंदिर में माथा टेका और संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। सुधीर शर्मा की पेशी को लेकर उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में धर्मशाला पहुंचे हैं। कई समर्थक बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। स्थिति को देखते हुए विजिलेंस थाना परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

VIGILANCE NOTICE TO SUDHIR SHARMA

थाने के बाहर समर्थकों का हुजूम

सुधीर शर्मा के विजिलेंस के सामने पेश होने की सूचना के बाद उनके समर्थक सुबह से ही थाने के बाहर जुटने शुरू हो गए। पुलिस ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। क्यूआरटी को भी मौके पर तैनात किया गया है। विजिलेंस थाना परिसर के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है और पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मासूम की हालत खराब, बेबस पिता की जेब खाली- इलाज के लिए चाहिए 10 लाख

हनुमान मंदिर में माथा टेककर पहुंचे थाने

विजिलेंस जांच में शामिल होने से पहले सुधीर शर्मा हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह विजिलेंस थाना पहुंचे। उनके साथ समर्थकों की भीड़ भी नजर आई। पेशी से पहले मंदिर में पूजा और उसके बाद विजिलेंस थाने पहुंचने को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।

 

VIGILANCE NOTICE TO SUDHIR SHARMA

आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच

सुधीर शर्मा के खिलाफ हिमाचल स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों को लेकर FIR दर्ज की है। विजिलेंस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कुछ ऐसे वित्तीय लेन-देन और संपत्तियां सामने आई हैं, जिनकी आगे जांच और सत्यापन जरूरी है।

 

VIGILANCE NOTICE TO SUDHIR SHARMA

यह भी पढ़ें- गगल एयरपोर्ट के पास जमीन का खेल? महिला के नाम पर हुई खरीद- विजिलेंस जांच में बड़े खुलासे

जांच में घोषित आय के स्रोत, जमीन की बिक्री से जुड़े लेन-देन, निवेश, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, वाहनों की खरीद और आवासीय संपत्ति के निर्माण पर हुए खर्च जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है।

 

VIGILANCE NOTICE TO SUDHIR SHARMA

विजिलेंस थाने के बाहर कड़ी सुरक्षा

सुधीर शर्मा की पेशी को देखते हुए धर्मशाला में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। विजिलेंस थाना परिसर के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया है। अब नजर इस बात पर है कि विजिलेंस की पूछताछ में क्या-क्या सवाल सामने आते हैं और जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है। फिलहाल सुधीर शर्मा विजिलेंस जांच में शामिल होने के लिए थाने पहुंच चुके हैं और उनके समर्थकों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी बनी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख