हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भोरंज थाना क्षेत्र के बड़ेहर गांव में बुधवार देर रात एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
कलयुगी बेटे ने किया पिता का मर्डर
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी की भूमिका भी पुलिस रडार पर है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : बेसहारा पशु से टकराई बाइक, दो युवकों की एक साथ मौ.त- सदमे में परिवार
टेंपो चलाते थे प्रकाश चंद
जानकारी के अनुसार, 62 वर्षीय प्रकाश चंद पेशे से टेंपो चालक थे। वह लंबे समय से वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, जिन दोनों का विवाह हो चुका है।
बेटे ने क्यों की पिता की हत्या?
बताया जा रहा है कि पिछले छह से सात वर्षों से परिवार में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई थी। घरेलू मतभेदों के चलते प्रकाश चंद अपनी पत्नी सोमा देवी और बेटे विजय कुमार से अलग रह रहे थे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में भगवान भरोसे पढ़ाई...सरकारी शिक्षक अपनी सैलरी से रख रहे प्री-प्राइमरी टीचर
बेटी की शादी में नहीं हुआ शामिल
स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार में लंबे समय से तनाव का माहौल था, जो आखिरकार एक दर्दनाक घटना में बदल गया। यह भी जानकारी सामने आई है कि प्रकाश चंद अपनी बेटी के विवाह समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे। जिससे परिवार के भीतर चल रहे मतभेदों का अंदाजा लगाया जा रहा है।
शराब पीने के बाद हुआ विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि बुधवार रात पिता और पुत्र दोनों ने शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- मां चिंतपूर्णी के दरबार में आस्था की बारिश : भक्तों ने ऑनलाइन चढ़ाया करोड़ों का चढ़ावा
डंडे से पीट-पीट कर हत्या
आरोप है कि गुस्से में बेटे विजय कुमार ने अपने पिता पर डंडे से हमला कर दिया। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि घटना के समय मृतक की पत्नी सोमा देवी भी वहां मौजूद थीं। पुलिस उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना में उनकी कोई संलिप्तता थी या नहीं।
मौके पर मौत, आरोपी बेटा गिरफ्तार
हमले में प्रकाश चंद गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भोरंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी बेटे विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सुसाइ.ड का ड्रामा कर आशिक संग फरार हुई 5 बच्चों की मां, नहर के पास फेंके कपड़े
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों एवं परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
जांच में जुटी पुलिस टीम
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी बेटे से पूछताछ जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
