हमीरपुर। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में एक बड़ा घोटाला हुआ है। जिसका खुलासा ऑडिट में हुआ है। हमीरपुर जिला की ताल कृषि सहकारी सभा समिति में 2.50 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने के बाद से निवेशकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस गबन के आरोप सभा के सचिव पर लगे हैं।

ताल कृषि सहकारी सभा समिति में गबन

ताल कृषि सहकारी सभा सीमित के निवेशकों ने विभाग में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें सभा में पैसों की गड़बड़ी की आशंका जाहिर की थी। निवेशकों की शिकायत पर जब विभागीय जांच की गई और सभा का रिकॉर्ड खंगाला गया तो उसमें गबन का खुलासा हुआ। करीब 40 लाख रुपए की रिकवरी की बात भी सामने आई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्टार क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को BCCI देगा 30 लाख, यहां जानें वजह

ऑडिट में हुआ खुलासा

दरअलस पहले सभा समिति का ऑडिटर तय करने का अधिकार हाउस के पास होता था। लेकिन पिछले कुछ समय से नियमों में बदलाव करते हुए विभाग के ऑडिटर की ओर से ऑडिट किया जा रहा है। विभाग के ऑडिटर की जांच में काफी खामियां पाई गईं। जिसके बाद फिक्स्ड डिपॉटिज के रिकॉर्ड को खंगाला गया। इस दौरान करीब अढ़ाई करोड़ के गबन का मामला साने आया। इस मामले में ऑडिट करने वाले ऑडिटर की ओर से पुलिस थाना में भी इसकी शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से घर जा रहा था युवक, रास्ते में खड़ा था काल- सदमे में परिवार

क्या कहते हैं अधिकारी

सहकारिता विभाग हमीरपुर की सहायक पंजीयक वीना भाटिया ने कहा कि ताल कृषि सहकारी सभा सीमित के ऑडिट में गड़बड़ी पाई गई है। विभाग की प्रारंभिक जांच में सभा सचिव की ओर से निवेशकों को दी गई फिक्स्ड डिपॉजिट के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है। मामले में विभाग जांच कर रहा है। जांच के दौरान 40 लाख के करीब रिकवरी भी की गई है।

यह भी पढ़ें : श्मशान तो बख्श देते! हिमाचल में प्रधान का गड़बड़झाला, डकार गया लाखों- हुआ सस्पेंड

सीएम के इन क्षेत्रों में भी हुए घपले

बता दें कि हमीरपुर जिला में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सहकारी सभा पंधेड़, बल्यूट और लंबलू क्षेत्र में करोड़ों के गबन के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन सभी मामलों में दोषी पाए गए लोगों की संपत्ति को कुर्क किया गया है। इसी तरह से संगरोह सहकारी सभा में हुए गबन की जांच भोरंज पुलिस कर रही है। इस सभा में भी करोड़ों के गबन की आशंका है, जिसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें