शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के दुर्गम डोडरा क्वार क्षेत्र में लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक ऐसा क्लीनिक संचालित किया जा रहा था, जिसके संचालक के पास न वैध चिकित्सा योग्यता के दस्तावेज मिले और न ही क्लीनिक का जरूरी पंजीकरण। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर क्लीनिक को सील कर दिया।
क्लीनिक से मिलीं दवाइयां और इंजेक्शन
कार्रवाई के दौरान टीम ने क्लीनिक के अंदर दवाइयां, इंजेक्शन, सिरिंज और अन्य चिकित्सकीय सामग्री बरामद की। यहां मरीजों की जांच के लिए ब्लड प्रेशर मापने की मशीन समेत अन्य उपकरण भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान शेड्यूल एच श्रेणी की दवाइयां भी मिलीं, जिनका इस्तेमाल निर्धारित चिकित्सकीय नियमों के तहत ही किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में दबंगई की हदें पार- कार पास को लेकर हुआ झगड़ा घर तक पहुंचा, फिर चली गो**ली
न डिग्री दिखी, न पंजीकरण के कागज
संयुक्त टीम ने जब क्लीनिक संचालक से उसकी चिकित्सा योग्यता और संस्थान के पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज मांगे तो वह मौके पर वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। अधिकारियों के अनुसार क्लीनिकल प्रतिष्ठान पंजीकरण और विनियमन अधिनियम के तहत इस तरह के चिकित्सा प्रतिष्ठान का पंजीकरण आवश्यक है। इसके बावजूद क्लीनिक के संचालन से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए।
लोगों को देता था गलत दवाई
जांच टीम को संचालक की ओर से मान्य मेडिकल डिग्री, डिप्लोमा या संबंधित व्यावसायिक पंजीकरण का प्रमाण भी नहीं मिला। ऐसे में प्रशासन ने प्राथमिक जांच के आधार पर क्लीनिक की गतिविधियों को नियमों के विपरीत मानते हुए तत्काल कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : चार दिन से लापता व्यक्ति की पंजाब नहर से मिली देह, परिवार में मचा कोहराम
प्रशासन ने की कार्रवाई
क्लीनिक के अंदर टीम को कई प्रकार की दवाइयां और इंजेक्शन मिले। इसके अलावा बड़ी संख्या में सिरिंज और चिकित्सा संबंधी सामान भी मौजूद था। अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध दवाओं और अन्य सामग्री की जांच की।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 200 पदों पर निकली भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, जल्द करें आवेदन
शेड्यूल एच श्रेणी की दवाइयों की मौजूदगी ने भी मामले को गंभीर बना दिया। प्रशासन अब यह भी देख रहा है कि इन दवाइयों का इस्तेमाल किस तरह और किन परिस्थितियों में किया जा रहा था।
संयुक्त टीम ने मौके पर ही किया सील
मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। साथ ही संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- अटैची लेकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, CM सुक्खू के खिलाफ लगाए नारे... हुआ हंगामा
की जाएगी सख्त कार्रवाई
चिकित्सा अधिकारी डोडरा क्वार सचिन ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में बिना डिग्री और पंजीकरण के संचालित क्लीनिक के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन का कहना है कि बिना वैध चिकित्सा योग्यता और आवश्यक पंजीकरण के लोगों को इलाज उपलब्ध करवाना सीधे तौर पर उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
