#अपराध

August 24, 2026

हिमाचल में दबंगई की हदें पार- कार पास को लेकर हुआ झगड़ा घर तक पहुंचा, फिर चली गो**ली

घर तक किया युवक का पीछा

शेयर करें:

himachal shimla news

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुमारसैन से रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया है। कार को रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और धमकाने लगे। मामला यहीं नहीं रुका, बल्कि दोनों युवक कथित तौर पर व्यक्ति का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए।

शराब के नशे में झगड़ा करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता संजीव कुमार, निवासी गांव डकोलु, अपने घर जा रहा था। शाम करीब 7:30 बजे केवड़ धार कंदरू के पास सामने से आ रही मारुति 800 कार में सवार विक्की और पप्पू ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोक लिया। दोनों युवकों पर आरोप है कि वे शराब के नशे में थे और कार पास करने को लेकर संजीव से बहस करने लगे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बहू के साथ नदी पार कर रही थी सास, अचानक छूटा हाथ- एक की डूबने से मौ**त

बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

शिकायत के अनुसार बहस के दौरान दोनों युवकों ने संजीव के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। आरोप है कि उन्होंने कार में रखी 12 बोर की बंदूक निकालकर उसे धमकाया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद उस समय मामला शांत हो गया और संजीव अपने घर चला गया।

घर तक किया पीछा

आरोप है कि विवाद खत्म होने के बाद भी दोनों युवक नहीं रुके। वे कथित तौर पर संजीव का पीछा करते हुए उसके घर डकोलु पहुंच गए। यहां घर के बाहर खड़ी संजीव की कार के अगले टायर पर बंदूक से गोली चलाने का आरोप है। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा में आज रोजगार को लेकर होगा हंगामा, आपस में भिड़ेंगे सता पक्ष और विपक्ष

सुबह कार में दिखे गोली के निशान

संजीव को रात में हुई इस घटना का पता नहीं चला। सुबह जब उसने अपनी कार देखी तो उसका टायर फटा हुआ था और उस पर गोली के निशान दिखाई दिए। इसके बाद उसने तुरंत कुमारसैन पुलिस थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद कुमारसैन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही कथित तौर पर इस्तेमाल की गई बंदूक को बरामद करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। हालांकि, घटना से जुड़े सभी आरोपों की पूरी तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख