कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है। हालांकि, पुलिस द्वारा इन तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस टीम आए दिन कई तस्करों को खेप के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल के कुल्लू जिले से रिपोर्ट हुआ है।

चिट्टे समेत दो अरेस्ट

जिले की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने चिट्टे (हेरोइन) की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में "पापा की परी" की करतूत, घर से कार लेकर हुई फरार- फोन भी किया स्विच ऑफ

शक के आधार पर ली तलाशी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम मनाली में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। पुलिस टीम को देखकर युवकों के चेहरे का रंग उड़ गया।

हेरोइन की खेप हुई बरामद

इसी बीच तलाशी के दौरान पुलिस टीम को उनके कब्जे से 105 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खेप के अपने कब्जे में लेकर दोनों युवकों को मौके पर ही अरेस्ट कर लिया।

यह भी पढ़ें : यहां बनेगी हिमाचल की पहली मैग्नेट सिटी: पहले चरण में बनेंगे फ्लैट और इको रिजॉर्ट, जल्द शुरू होगा काम

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी युवक हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • संचित (27)
  • कपिल कुमार (29)

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से काम पर निकला शख्स हुआ लापता, तलाश में भटक रही पत्नी- 3 दिन से नहीं चल रहा कुछ पता

कहां से लाए थे खेप?

मामले की पुष्टि करते हुए DSP मनाली केडी शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आज दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा- ताकि पता लगाया जा सके कि वो ये खेप कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

नशे के दलदल में फंस रहे युवा

चिंताजनक बात यह है कि यह कारोबार सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका जाल अंतरराष्ट्रीय तस्करों तक फैला हुआ है। बाहरी राज्यों से आने वाले अपराधी भी इस गोरखधंधे में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सीमावर्ती राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से मादक पदार्थ हिमाचल में लाए जा रहे हैं और यहां के युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसमानी आफत : 5 दिन तक लगातार होगी तेज बारिश, यलो अलर्ट पर कई जिले

धड़ल्ले से हो रही नशा तस्करी

हिमाचल पुलिस इस बढ़ते खतरे को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। नियमित चेकिंग, स्पेशल ऑपरेशनों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कई तस्करों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। फिर भी कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और शिमला जैसे जिले नशा तस्करी के बड़े केंद्र बनते जा रहे हैं। यह न सिर्फ एक सामाजिक संकट है, बल्कि हिमाचल की शांत और धार्मिक छवि पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। समय आ गया है कि नशे के खिलाफ सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ समाज भी एकजुट होकर लड़ाई लड़े, ताकि प्रदेश की आने वाली पीढ़ी को इस अंधेरे दलदल से बाहर निकाला जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें