कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शनिवार देर रात एक रेस्तरां में मामूली शिकायत से शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। भवारना क्षेत्र की मनसिंबल पंचायत स्थित एक रेस्तरां में हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।

रेस्तरां में चली गोलियां

गोलियों की आवाज सुनते ही रेस्तरां में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में एक ही दिन में 2 म.र्डर- पुल के नीचे मिली 26 वर्षीय युवक की देह, 3 अरेस्ट

पनीर में ज्यादा हुआ नमक

जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत रेस्तरां में भोजन करने पहुंचे कुछ युवकों द्वारा परोसे गए पनीर में अधिक नमक होने की शिकायत से हुई। शिकायत को लेकर युवक पारस और आशीष रेस्तरां प्रबंधन से बात करने पहुंचे।

युवक की मालिक के साथ बहस

इसी दौरान उनकी रेस्तरां मालिक पदम देव के साथ बहस हो गई। शुरुआत में सामान्य कहासुनी के रूप में शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।

यह भी पढ़ें-हिमाचल में अब कैमरे से पकड़े जाएंगे शराबी ड्राइवर, कटेगा भारी चालान- जेल की भी होगी सजा

युवक को जड़ दिया थप्पड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान माहौल लगातार तनावपूर्ण होता गया। आरोप है कि रेस्तरां मालिक ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद मामला और अधिक उग्र हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करवाने का प्रयास भी किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होती चली गई।

पिस्तौल लेकर पहुंचा रिश्तेदार, चली गोलियां

आरोप है कि विवाद के कुछ समय बाद रेस्तरां मालिक का रिश्तेदार अतुल सिंह मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि वह अपने साथ पिस्तौल लेकर आया था। मौके पर पहुंचते ही उसने फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से रेस्तरां में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़े : हिमाचल : दिनदहाड़े स्कूल संचालिका को गो.लियों से भूना- प्रॉपर्टी को लेकर भाई से चल रहा था विवाद

लोगों में दहशत का माहौल

कई लोग बिना खाना पूरा किए ही बाहर की ओर दौड़ पड़े, जबकि कुछ लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर छिपकर खुद को बचाने की कोशिश की। घटना के दौरान किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है, लेकिन फायरिंग की वजह से लोगों में भारी दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते स्थिति नहीं संभाली जाती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि फायरिंग के बाद भी विवाद नहीं रुका। उनका कहना है कि आशीष नामक युवक को पिस्तौल दिखाकर जबरन रोके रखा गया। आरोप है कि उसके सिर पर पिस्तौल तानकर उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उसे छुड़ाने पहुंचे अन्य व्यक्ति पंकज को भी कथित तौर पर बंधक बना लिया गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट- कई क्षेत्रों में तूफान बढ़ाएगा मुसीबत

सिर पर पिस्तौल से वार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंकज के साथ भी मारपीट की गई और उसके सिर पर पिस्तौल से वार किए गए। दोनों युवकों के साथ कथित रूप से लात-घूंसों से भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। घटना के दौरान मौजूद कई लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तनावपूर्ण माहौल के कारण स्थिति लंबे समय तक बिगड़ी रही।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य संजीव सैनी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही भवारना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर उन्हें थाना भवारना ले जाया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की हसीन वादियों का दीदार हुआ महंगा ! इस घाटी में वसूली जाएगी 1000 रुपए 'ईको टूरिज्म' फीस

इसके बाद घायलों का उपचार करवाया गया और उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों को एकत्रित करना शुरू कर दिया है।

CCTV फुटेज मिटाने के आरोप

मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज डिलीट कर दी गई। अगर यह आरोप सही साबित होता है तो जांच में यह एक महत्वपूर्ण पहलू बन सकता है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है और तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कूटी का चालान करने पर भड़के पति-पत्नी, पुलिस कर्मी को ही जड़ दिए थ.प्पड़; हुए अरेस्ट

लाइसेंस अवधि समाप्त पिस्तौल बरामद

ASP बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त हथियार का लाइसेंस समाप्त हो चुका था। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष जांच की जाएगी। फायरिंग, मारपीट, कथित बंधक बनाने और साक्ष्य मिटाने के आरोपों की अलग-अलग स्तर पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : 2027 में कौन होगा हिमाचल भाजपा का सीएम चेहरा, जेपी नड्डा के संकेत से दावेदारों में मची खलबली

सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें