कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का काला धंधा दिन-प्रतिदिन अपनी जड़े मजबूत कर रह है। इस कारोबार में प्रदेश के हर वर्ग के लोगों की भागीदारी पाई जा रही है। खासतौर पर युवा पैसे कमाने के चक्कर में इस दलदल में फंसते जा रहे हैं।
युवक से मिला चरस का जखीरा
इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल के कुल्लू जिले से सामने आया है- जहां पर पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक 23 साल के युवक को भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर लौटेगी बारिश- नया अपडेट आया सामने: जानें पूरी भविष्यवाणी
पुलिस ने लगाया था नाका
जानकारी के अनुसार, भुंतर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई बीते कल सिउंड के पास की है। पुलिस टीम ने सिउंड के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस टीम ने वहां से गुजर रहे एक युवक को तलाशी के लिए रोका।
युवक के उड़े होश
पुलिस टीम को देखकर युवक के होश उड़ गए। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 590 ग्राम चरस मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में सो रही मासूम को सांप ने डसा; थम गई सांसें- सदमे में पूरा परिवार
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी कुल्लू जिले के सैंज का रहने वाला है। आरोपियों की पहचान-
- लकुश कुमार (23) पुत्र मेहर चंद निवासी ब्रेहिण गांव
यह भी पढ़ें : हिमाचल के दुकानदार की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर, देशभर में हासिल किया 65वां रैंक
बड़े नेटवर्क का होगा खुलासा
मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम आरोपी के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है। उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में नशा तस्करी के किसी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो जाएगा। युवक से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वो ये खेप किससे लेकर आया था और किसे देने जा रहा था।
प्रशासन की जनता से अपील
पुलिस टीम ने बताया है कि प्रदेशभर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर उनके आसपास नशे का कारोबार चलने की कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
