#यूटिलिटी

October 1, 2025

हिमाचल में फिर लौटेगी बारिश- नया अपडेट आया सामने: जानें पूरी भविष्यवाणी

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश ने इतनी तबाही मचाई है कि प्रदेश में बारिश का पर्यायवाची डर हो गया है। कुछ वक्त पहले बारिश से राहत मिली थी। मॉनसून वापस लौट गया था लेकिन पिक्चर अभी बाकी है। IMD की नई अपडेट ऐसी है कि लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

तीन दिन साफ रहेगा मौसम

सबसे पहले राहत की बात जान लेते हैं। खबर ये है कि प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। तीन दिन बीतने के बाद हिमाचल में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: हाथों की मेहंदी का रंग छूटने से पहले नवविवाहिता ने छोड़ी दुनिया, पति-सास गिरफ्तार

पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय

मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक 3 अक्टूबर की शाम प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसका असर 4 अक्टूबर से देखने को मिलेगा। 4 अक्टूबर से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

6 को अधिकांश भागों में बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 4, 5 व 6 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं। 4 व 5 अक्टूबर को प्रदेश के निम्न व मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 6 तारीख को अधिकांश भागों में बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पानी का टैंक बनाकर ढक्कन लगाना भूला विभाग, पत्नी को तैरती मिली पति की देह

ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी

निचले इलाकों में जहां बारिश होने की संभावना है, वहीं लाहौल-स्पीति से अधिक ऊंचाई वाली एक दो जगहों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में कई जगह तेज तूफान भी चल सकता है।

ऊना में सबसे ज्यादा तापमान

बारिश और बर्फबारी के बाद गर्मी की बात भी कर लेते हैं। बारिशें थमने के बाद प्रदेश का पारा बढ़ गया है। ऊना में सबसे ज्यादा 35.2 डिग्री व शिमला का पारा 25.2 डिग्री हो गया है।

4 अक्टूबर से आ सकती है कमी

प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। 13 शहरों में तापमान 30 डिग्री से ज्यादा हो गया है। अब जब 4 अक्टूबर से बारिश की संभावना जताई गई है तो तापमान में भी कमी आ सकती है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख