शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते नशा तस्करी के मामलों के बीच पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए तस्करों को कड़ा संदेश दिया है। जिला शिमला में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ढली क्षेत्र में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है- जहां एक आरोपी को मादक पदार्थों की खेप के साथ दबोचा गया।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, पुलिस को इलाके में नशा तस्करी की गतिविधियों को लेकर पहले से ही इनपुट मिल रहे थे। इसी के आधार पर टीम ने सतर्कता बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई- जिसमें बड़ी मात्रा में नशे का सामान बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें : BJP दफ्तर धमाका : चिट्टे की लत ने हिमाचल के रूबल को बनाया आतं*की, कर रहा था UPSC की तैयारी
आरोपी ने क्या-क्या मिला?
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए आरोपी का नाम-पता अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने आरोपी से दो अलग-अलग तरह का नशा बरामद किया है। जिसमें-
- 30.110 ग्राम चरस
- 127.090 ग्राम अफीम
यह भी पढ़ें : हिमाचल होटल में लग रह थी जिस्म की बोली : आधी रात को पहुंची पुलिस, पंजाब की 3 महिलाएं रेस्क्यू
नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार यह मात्रा संकेत देती है कि आरोपी केवल सेवन के लिए नहीं बल्कि सप्लाई चेन से भी जुड़ा हो सकता है। इस बरामदगी को क्षेत्र में सक्रिय नशा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। जांच का फोकस इस बात पर भी है कि कहीं इसके तार बाहरी राज्यों या अंतरराज्यीय गिरोहों से तो नहीं जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकान आई छठी कक्षा की छात्रा से नीचता, रात भर रखा कैद- 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस का लगातार अभियान जारी
जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में नशा कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
समाज के लिए चेतावनी
यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि नशे का जाल धीरे-धीरे पहाड़ी क्षेत्रों तक फैल रहा है। ऐसे में पुलिस की सख्ती के साथ-साथ समाज और युवाओं की जागरूकता भी बेहद जरूरी है, ताकि इस खतरे को जड़ से खत्म किया जा सके।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बिजली सब्सिडी का नया सिस्टम : अब घर बैठे होगा राशन कार्ड से मीटर लिंक
जनता से पुलिस की अपील
पुलिस टीम ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी कोई नशा खरीदते या नशा बेचते दिखाई देता है तो- तुरंत उसकी जानकारी पुलिस को दें। नशे की डील करने वाले लोगों की जानकारी देने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
