ऊना। आजकल लोगों में गुस्सा इस कदर बढ़ता जा रहा है कि छोटी-सी कहासुनी भी बड़े अपराध का कारण बन जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां जिला ऊना के रहने वाले एक व्यक्ति का किसी अन्य व्यक्ति से मामूली विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई।
गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी से सामने आया है। बताया जा रहा है कि देशराज और उत्तर प्रदेश का रहने वाला विनोद दोनों पिकअप गाड़ियों में सब्जियां लाकर सेक्टर-26 की मंडी में बेचते थे।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने HC के सामने पेश किए आंकड़े, प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा GOVT JOBS पद खाली
शुक्रवार रात देशराज मंडी में अपनी गाड़ी खड़ी करके सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान विनोद वहां पहुंचा और देशराज से गाड़ी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट
देखते ही देखते दोनों के बीच हुआ विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान विनोद और उसके बेटों ने चाकू निकालकर देशराज पर हमला कर दिया। चाकू लगने से देशराज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के बेरोजगारों को बड़ी राहत, 10वीं पास की 500 पदों पर भर्ती- जानें डिटेल
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल देशराज को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मंडी में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौके से जुटाए गए सबूत
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के अधिकारी और मोबाइल फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बों समेत कई जरूरी सबूत जुटाए हैं। पुलिस अब इन्हीं सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें : 10वीं क्लास की छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव, छुट्टियां बिताने मां के साथ गई थी चंडीगढ़
आरोपियों की तलाश में छापेमारी
वारदात के बाद आरोपी अपने बेटों के साथ फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हत्या की पूरी वजह और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं का पता चल सकेगा।
