#रोजगार

August 15, 2026

हिमाचल के बेरोजगारों को बड़ी राहत, 10वीं पास की 500 पदों पर भर्ती- जानें डिटेल

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

शेयर करें:

Himachal Pradesh Jobs

चम्बा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड की ओर से रसोई सहायक और सेवा कर्मियों के 500 पदों पर भर्ती की जा रही है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए 10वीं पास युवा भी हिस्सा ले सकते हैं। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, चम्बा (बालू)  में पहुंचना होगा। जिला रोजगार अधिकारी जीतेन्द्र सिंह वर्मा ने युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें : 10वीं क्लास की छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव, छुट्टियां बिताने मां के साथ गई थी चंडीगढ़

कितने पदों पर होगी भर्ती?

बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड की ओर से रसोई सहायक एवं सेवा कर्मी के कुल 500 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर नौकरी का मौका हासिल कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 11 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ PF और ESI की सुविधा भी मिलेगी। इन सभी सुविधाओं को जोड़कर कुल वेतन करीब 16 हजार रुपये प्रतिमाह होगा।

यह भी पढ़ें :  इकलौते बेटे की बारात निकलने से पहले पिता ने तोड़ा दम, मातम में बदली शादी की खुशियां

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता और उम्र?

इन पदों के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

इन शहरों में मिलेगी नौकरी

भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुरुग्राम, चेन्नई और बेंगलुरु में की जाएगी। यानी हिमाचल के युवाओं को देश के बड़े शहरों में काम करने का अवसर मिलेगा।

 

डिप्लोमा धारकों के लिए भी खास मौका

भोजन एवं सेवा से संबंधित एक वर्षीय डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी इस भर्ती में अच्छा अवसर है। ऐसे उम्मीदवारों को 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन और रहने की सुविधा दी जाएगी। इन सुविधाओं को मिलाकर कुल लाभ करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह होगा।

चयन के बाद दिल्ली में होगी ट्रेनिंग

चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान भी उम्मीदवारों को भोजन और रहने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

इंटरव्यू में क्या लेकर जाना होगा?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर जाना होगा। उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर जिला रोजगार कार्यालय चम्बा पहुंचना होगा।

 साक्षात्कार के लिए नहीं मिलेगा यात्रा भत्ता

अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य भत्ता नहीं दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से समय पर पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख