मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में एक मामूली कहासुनी ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब पानी भरने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस घटना में एक हिंदू परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए हैं, जिनमें बुजुर्ग दंपति और उनका बेटा शामिल है। पीड़ितों को सिर, कंधे, पीठ और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय व्यापारी तथा हिंदू संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
पीड़ित बुजुर्ग भगत राम गुलेरिया के अनुसार, गत मंगलवार की रात करीब 11 बजे वे अपने परिवार के साथ होटल में भोजन करने के बाद पैलेस कॉलोनी लौट रहे थे। स्कूल बाजार के पास स्थित एक प्राकृतिक जल स्त्रोत के पास उन्होंने पानी की बोतल भरने के लिए अपनी गाड़ी रोकी।
यह भी पढ़ें : सनकी पति ने हथौड़े से ली पत्नी की जा*न- आंगन में खोदा गड्ढा, फिर फैलाई झूठी अफवाह
उनकी पत्नी जैसे ही गाड़ी से उतरीं और वहां पहले से पानी भर रही महिलाओं से थोड़ी जगह देने की गुजारिश की तो कहासुनी शुरू हो गई।
20-25 लोगों ने एकसाथ मिलकर कूटा
इस कहासुनी ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विशेष समुदाय की महिलाओं ने भगत राम की पत्नी से हाथापाई शुरू कर दी। जब भगत राम और उनका बेटा बीच-बचाव करने आए तो महिलाओं ने अपने समुदाय के करीब 20-25 लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद कथित तौर पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवती समेत 9 नशा तस्कर अरेस्ट, चिट्टे की खेप और कैश भी हुई बरामद
हमले में हेलमेट का भी इस्तेमाल
पीड़ित परिवार का दावा है कि हमलावरों ने न केवल लात-घूंसों से हमला किया बल्कि कुछ ने हेलमेट का इस्तेमाल भी हथियार की तरह किया। भगत राम ने यह भी आरोप लगाया कि हमला करने वाले अधिकतर लोग बाहरी राज्यों से हैं और मंडी में किराए पर रह रहे हैं।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल
घटना के बाद जब भगत राम शिकायत दर्ज कराने सिटी चौकी पहुंचे, तो उनका आरोप है कि पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उनके साथ ही बदतमीजी की। पीड़ितों ने एसपी मंडी साक्षी वर्मा से मुलाकात कर न केवल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, बल्कि पुलिस चौकी में उनके साथ हुए व्यवहार की भी जांच की मांग की।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के गृह क्षेत्र में दिखा ड्रोन, डेढ़ घंटे तक रखा गया ब्लैकआउट
उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। घायल लोगों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी तथ्यों और गवाहों की गहराई से जांच कर रही है।
