बिलासपुर। गोलीकांड के बाद मंगलवार को हिमाचल विधानसभा पहुंचे बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि उन पर हमला करने वाले दो शूटरों का कनेक्शन केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश नड्डा और भाजपा के विधायक त्रिलोक जम्वाल से है। पुलिस ने बंबर ठाकुर पर हमले के 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एक शूटर रोहतक से अरेस्ट

इनमें दो आरोपी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और कुलदीप उर्फ शिशु को मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम ने पकड़ा है। इस मामले में अभी तक कुल 7 लोगों को अरेस्ट किया गया है। 2 शूटर अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शाम को लापता हुआ परिवार का होनहार बेटा, सुबह डैम में मिली देह, पुलिस पर सवाल

 

इस गोलीकांड में डीआईजी सौम्या सांबशिवन की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई गई थी। इसी एसआईटी ने सोमवार को हरियाणा के रोहतक से शूटर अजय को गिरफ्तार किया, जिसे अब बिलासपुर लाया जा रहा है।

आरोपियों की नेताओं के साथ तस्वीरें

बंबर ने शिमला में मीडिया से बात करते हुए दोनों आरोपियों की फोटो दिखाई। इसमें से एक फोटो सौरभ पटियाल उर्फ फांदी की हरीश नड्डा के साथ है। जबकि दूसरे आरोपी शिशु की तस्वीर त्रिलोक जम्वाल के साथ नजर आ रही है।

जम्वाल को की थी फंडिंग

बैसाखियों के सहारे आए बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया कि पकड़े गए आरोपी भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल से सीधे रूप से जुड़े हुए हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जब भी बिलासपुर आते हैं, ये लोग उनके साथ बैठते हैं, खाना खाते हैं। बंबर ठाकुर ने बताया कि  भाजपा विधायक त्रिलोक जम्बाल को विधानसभा चुनाव में इन्हीं आरोपियो ने फंडिंग की थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सही जवाब देने पर टीचर ने मासूम को जड़ दिए थप्पड़- मां पहुंची थाने, मामला दर्ज

भाजपा का चिट्टा कनेक्शन

हमले में घायल हुए बंबर ठाकुर को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बंबर ने कहा कि बिलासपुर के चिट्टा सप्लायर फांदी विधायक त्रिलोक जम्वाल के साथ रहता था।  बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान मेरे बेटे पर हमला किया था। जयराम ठाकुर भी इस मामले को देखें।

मैं मरा तो कई विधायक मारे जाएंगे

बंबर ने कहा कि वह कौन है जो चाहता है कि बंबर ठाकुर को रास्ते से हटाया जाए।  बंबर ठाकुर ने गोलीकांड पर कहा, "मैं मारा गया तो कई और विधायक भी मारे जाएंगे।"  बंबर ठाकुर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई और सुरक्षा की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ढाबा लूटकर 3 दिन आसपास ही घूमते रहे आरोपी, पुलिस पंजाब में छानती रही खाक

 

बंबर ठाकुर ने कहा कि वह सीएम को पत्र को देने आए हैं, क्योंकि त्रिलोक जम्बाल कह रहे हैं कि मेरी सिक्योरिटी हटाई जाए।  अगर उस दिन मेरी सिक्योरिटी न होती तो अब तक मैं मर चुका होता। ऐसे में मेरी सिक्योरिटी बढ़ाई जाए।

बंबर के बेटे ने चलवाई थी गोलियां

आपको बता दें कि बंबर ठाकुर के बेटे ने बीते साल फांदी पर कोर्ट परिसर में गोलियां चलवाई थी।  बंबर के बेटे ईशान ठाकुर को दो महीने बाद इस मामले में बेल मिली थी।  ऐसे में बंबर ठाकुर पर भी सवाल उठ रहे हैं।  इससे पहले, फरवरी 2024 में रेलवे दफ्तर में बंबर ठाकुर पर हमला हुआ था, जिसमें फांदी आरोपी है।  गौरतलब है कि इस मामले में बीते रोज भी बंबर ने त्रिलोक जम्वाल पर आरोप लगाए, लेकिन उन्होंने आरोपों का खंडन किया था और कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें