कांगड़ा। हिमाचल पुलिस ने कांगड़ा में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस बार पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर के रास्ते पर बने एक होटल में रविवार देर रात छापा मारकर पंजाब से आईं दो महिलाओं को रेस्क्यू कर हिरासत में लिया है।
ग्राहक बनकर होटल पहुंची पुलिस
पुलिस को इससे पहले होटल में देह व्यापार की कई शिकायतें मिल चुकी थीं। इस पुलिस ने ग्राहक बनकर पहले तो होटल से संपर्क किया और फिर मौके पर दोनों पंजाबी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की 1400 पंचायतों ने मनरेगा में नहीं खर्चा एक भी रुपया, हुआ बड़ा खुलासा
अभी यह नहीं पता चला है कि पुलिस ने होटल मालिक पर क्या कार्रवाई की। होटल नेशनल हाईवे पर आर्मी कैंट अल्हीताल के पास है।
रिमांड मांगेगी पुलिस
पुलिस अब गिरफ्तार दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी, ताकि रैकेट का खुलासा हो सके। पुलिस ने बताया कि होटल से ही दो और महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में महिला ने एक साथ जन्मे तीन बेटे, सभी स्वस्थ- पहले से है दो बच्चों की मां
हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि इन दो महिलाओं को होटल तक कौन लेकर आया था। पुलिस आरोपी महिलाओं से यह भी जानने की कोशिश में है कि उनका संपर्क हिमाचल में किन लोगों से है।
एक हफ्ते में दूसरा मामला
एक हफ्ते पहले ही कांगड़ा पुलिस ने पालमपुर के लोअर मैंझा में एक होटल पर छापा मारकर दो महिलाओं को देह व्यापार के धंधे में रंगे हाथ पकड़ा था। पुलिस ने उस मामले में होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गाड़ी रोक मैगी खाने उतरे स्टूडेंट्स, पहाड़ी से गिरा मलबा- साथियों के सामने दबे कई
पुलिस ने इस मामले में एक बड़े रैकेट के मिले होने का दावा किया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार की गई महिलाओं को जबरन इस धंधे में धकेला गया था।
