चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से रिश्तों और कानून दोनों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। चार दिन पहले शादी के बंधन में बंधी एक नवविवाहिता को उसके कुछ लोग घर से जबरन ही उठा कर ले गए। इतना ही नहीं नवविवाहिता के पति और ससुराल वालों से भी मारपीट की। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि युवती के मायके पक्ष ने प्रेम विवाह से नाराज होकर साजिश के तहत यह कदम उठाया और खुलेआम कानून को चुनौती दे डाली।

चार दिन पहले हुई थी शादी, फिर टूटी आफत

मामला चुराह उपमंडल के चमला गांव से सामने आया है। यहां रहने वाले एक परिवार के अनुसार उनके गांव चमला निवासी ठाकुरू राम के छोटे बेटे संतोष कुमारबेटे संतोष कुमार ने 30 दिसंबर को चंबा में नोटरी के माध्यम से तांबी देवी से विवाह किया था। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी, लेकिन समयाभाव के चलते पंचायत स्तर पर विवाह पंजीकरण नहीं हो सका। युवती के पति ने बताया कि उसकी पत्नी के परिवार वाले इस विवाह से खुश नहीं थे। क्योंकि उन्होंने पहले ही उसका रिश्ता कहीं और तय कर रखा था।

 

यह भी पढ़ें : धर्मशाला कॉलेज छात्रा मामले में आरोपी प्रोफेसर सस्पेंड, अब तक नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

शाम ढलते ही घर पर धावा

शिकायत के मुताबिकए शुक्रवार शाम को अचानक 15 से 16 लोगों का एक समूह घर पर पहुंचा। आरोप है कि इनमें युवती के रिश्तेदार, एक युवती और उसका कथित मंगेतर भी शामिल था। दरवाजा खुलते ही सभी लोग जबरन घर में घुस आए और गाली.गलौज शुरू कर दी। परिवार के अन्य सदस्य जब बीच.बचाव के लिए आए तो उनके साथ मारपीट की गई।

नवविवाहिता को जबरन ले गए

हंगामे के बीच आरोपियों ने मौका पाकर नवविवाहिता तांबी देवी को जबरन घर से बाहर खींचा और अपने साथ ले गए। परिवार कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

 

यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए खुशखबरी: सुक्खू सरकार खाते में डालेगी 1500-1500 रुपए, 8 लाख ने किया है आवेदन

पुलिस हरकत में, तलाश तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरणए मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने पुष्टि की है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है और नवविवाहिता की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

यह भी पढ़ें : धर्मशाला छात्रा मौ*त मामला दिल्ली पहुंचा- 36 घंटों में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, पुलिस घर- कॉलेज छान रही

सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था

दिनदहाड़े घर में घुसकर नवविवाहिता को उठा ले जाने की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रेम विवाह को लेकर उपजे इस विवाद ने अब गंभीर आपराधिक मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि युवती को कहां रखा गया है और इस पूरे घटनाक्रम के पीछे किसकी साजिश थी। फिलहालए चार दिन पहले दुल्हन बनी महिला की सुरक्षित वापसी का इंतजार पूरा इलाका कर रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें