#विविध

January 3, 2026

महिलाओं के लिए खुशखबरी: सुक्खू सरकार खाते में डालेगी 1500-1500 रुपए, 8 लाख ने किया है आवेदन

सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को जल्द लंबित राशि खाते में डालने के दिए निर्देश

शेयर करें:

cm sukhu woman Money

शिमला। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की सुक्खू सरकार महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपए डालने जा रही है। जिसका महिलाएं लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। बीते रोज शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसको लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत लंबित 1500 रुपये की बकाया किश्त जल्द ही पात्र महिलाओं के बैंक खातों में जमा करने के निर्देश दिए हैं।

महिलाओं को आर्थिक संबल देने की तैयारी में सुक्खू सरकार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं को राहत देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिन पात्र महिलाओं को अब तक 1500 रुपये की किश्त नहीं मिल पाई है, उनके खातों में बकाया राशि शीघ्र जमा की जाए। सरकार का कहना है कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस योजना को उसी सोच के साथ लागू किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : धर्मशाला कॉलेज छात्रा मामले में CM सुक्खू का एक्शन-  प्रोफेसर को सस्पेंड करने के आदेश

जनजातीय क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

सरकार ने भुगतान प्रक्रिया में जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया है। पांगी, लाहौल.स्पीति, डोडरा क्वार और कुपवी जैसे इलाकों में भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बकाया किश्तों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इन क्षेत्रों में किसी भी पात्र महिला को योजना से वंचित न रखा जाए।

समीक्षा बैठक में योजनाओं की हुई गहन पड़ताल

शिमला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने सभी कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंद वर्ग को समय पर सहायता पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है, और इसके लिए प्रशासन को आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना होगा।

 

यह भी पढ़ें : गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौ*त- मशहूर गायक की हालत गंभीर

चुनावी वादे से ज़मीनी हकीकत तक

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रमुख वादों में शामिल रही। चुनाव के दौरान 18 से 59 वर्ष आयु की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान किया गया था। इस वादे ने महिला मतदाताओं को खासा प्रभावित किया और कांग्रेस की सत्ता तक पहुंच में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, सुक्खू सरकार के तीन साल पूरे होने के बावजूद अब तक बड़ी संख्या में महिलाएं पूरी राशि का इंतजार कर रही हैं, जिसको लेकर विपक्ष भी लगातार सवाल उठाता रहा है।

यह भी पढ़ें : धर्मशाला छात्रा मौ*त मामला दिल्ली पहुंचा- 36 घंटों में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, पुलिस घर- कॉलेज छान रही

अब तक कितनी महिलाओं को मिला लाभ

सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 35,687 महिलाओं के खातों में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत कुल 18 करोड़ 32 लाख 71 हजार 500 रुपये की राशि जमा की जा चुकी है। ऊना जिले में सबसे अधिक 7,280 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है, जबकि बिलासपुर, मंडी, शिमला, कांगड़ा, चंबा, पांगी, लाहौल-स्पीति और अन्य जिलों में भी हजारों महिलाओं के खातों में किश्तें डाली गई हैं। कुछ क्षेत्रों में अप्रैल 2024 से जून 2024 तक की राशि दी गई है, तो वहीं डोडरा क्वार और लाहौल-स्पीति जैसे इलाकों में अप्रैल 2024 से जून 2025 तक की किश्तें एक साथ जारी की गई हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सहेली के घर गई 14 साल की लड़की, हफ्ते से नहीं लौटी- मां को अनहोनी का डर

8 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन

योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेशभर में अब तक 8 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर चुकी हैं। इतनी बड़ी संख्या के कारण सरकार ने स्पष्ट किया है कि बजट की उपलब्धता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जा रहा है।

समय पर भुगतान के लिए तकनीक का सहारा

सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेंशन और सहायता राशि के वितरण में नवीनतम आईटी आधारित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाए, ताकि चयन और भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध हो सके। कुल मिलाकर हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आई है। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद अब सुक्खू सरकार ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500-1500 रुपये की बकाया किश्तें जल्द महिलाओं के खातों में पहुंचेंगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख