मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां यहां नाई दुकान में बाल कटवाने गए बीटेक के एक छात्र पर कैंची से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मंडी के सरकाघाट से सामने आया मामला
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंडी जिला के सरकाघाट बस स्टैंड के पास स्थित एक नाई की दुकान में हुई है। दोपहर के समय नगर परिषद सरकाघाट के रोपा कॉलोनी वार्ड का शिवांश देव अपने एक अन्य दोस्त कृष के साथ बस स्टैंड के पास स्थित नाई की दुकान में बाल कटवाने आया था। शिवांश देव गुजरात में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और छुट्टियों में अपने घर सरकाघाट आया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने बेरहमी से पी*ट दिया 9वीं का छात्र, शरीर पर पड़ गए निशान
युवक पर टूट पड़े नशेडी और उसके दोस्त
बताया जा रहा है कि जब शिवांश नाई की दुकान में मौजूद था, तभी रोपड़ी निवासी अभिषेक नशे की हालत में दुकान के अंदर पहुंचा और शिवांश और कृष के साथ गाली गलौज करने लगा। जब शिवांश और कृष ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह हाथापाई पर उतर आया। इस दौरान अभिषेक के साथ आए उसे दोस्त भी शिवांश पर टूट पड़े और उसके साथ मारपीट करने लगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले छिन गई टांग, फिर आपदा में गिर गया मकान- परिवार के पास नहीं रोटी तक के पैसे
जान बचाने को भागा तो कैंची से किया हमला
बताया जा रहा है कि जब इन लोगों से बचने के लिए शिवांश नाई की दुकान से बाहर भागने लगा तो अभिषेक ने नाई की दुकान से कैंची उठाई और शिवांश के सिर पर दे मारी। जिससे वह लहुलूहान हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल शिवांश को तुरंत ही उठाकर उसे नागारिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शिवांश की चोटों को काफी गंभीर बताया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश, ओलावृष्टि के साथ चलेगा तेज अंधड़, 2 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेंगे ये 6 जिला
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने शिवांश की शिकायत पर अभिषेक और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सरकाघाट, श्री संजीव गौतम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिषेक और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
