धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर एक विवाहित युवती का हाथ पकड़ लिया। विवाहित युवती ने युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए धर्मशाला हिमाचल के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे युवक ने सरेआम एक विवाहित युवती का हाथ पकड़कर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोपी ने न सिर्फ युवती को डराया.धमकाया, बल्कि यह भी कहा कि अगर उसने उससे बात नहीं की तो वह उसकी हत्या कर देगा और खुद भी आत्महत्या कर लेगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
छेड़छाड़ जान से मारने की धमकी के आरोप
पीड़ित विवाहिता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। अपने आरोप में विवाहिता ने युवक पर छेड़छाड़ के साथ जान से मारने की धमकी के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक और युवती पहले से एक दूसरे का जानते थे और फोन पर उनकी बातचीत होती थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 31 मई तक हर हाल में वोटिंग का आदेश
लाइब्रेरी के बाहर पकड़ी विवाहिता
घटना धर्मशाला के चरान खड्ड क्षेत्र की है। चंबा निवासी 26 वर्षीय महिला यहां डाइट में जेबीटी प्रशिक्षण ले रही है। वह नियमित रूप से एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जाती थी। शिकायत के अनुसार जिस दिन घटना हुई उस दिन वह लाइब्रेरी से बाहर निकलकर भोजन के लिए जा रही थी। तभी आरोपी नितेश वर्मा जो पहले से वहां मौजूद था अचानक सामने आ गया। उसने महिला का रास्ता रोका और उसका हाथ पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: भारतीय सेना की वर्दी पहनने का मौका, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया; आयु सीमा में भी दी छूट
बातचीत बंद करने पर बौखलाया युवक
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2025 में उसकी पहचान ऊना के हरोली निवासी नितेश वर्मा से हुई थी। उस समय वह वेटरिनरी फार्मेसी का कोर्स कर रहा था। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत थी, लेकिन समय के साथ युवक का व्यवहार बदलने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर महिला ने उससे दूरी बना ली और बातचीत पूरी तरह बंद कर दी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।
यह भी पढ़ें: विदेश में चमका पहाड़ी बॉय सुनील, पैरा एथलेटिक्स में दूसरा पदक जीत बढ़ाया हिमाचल का मान
सरेआम दी हत्या और आत्महत्या की धमकी
महिला के अनुसार आरोपी ने बीच सड़क उसका हाथ पकड़कर कहा कि अगर वह उससे बात नहीं करेगी तो वह उसकी जान ले लेगा और खुद भी अपनी जान दे देगा। आसपास मौजूद लोगों के बीच हुई इस घटना से महिला बुरी तरह सहम गई। उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की पुष्टि करते हुए बीर बहादुर सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने बताया कि आरोपी नितेश वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 78(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें : दोस्तों के साथ हिमाचल में मौज मस्ती करने आया था पंजाबी युवक, अचानक थम गई सांसें
सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर उठे सवाल
दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
