राजनीति

#अपराध

November 5, 2026

हिमाचल: हंसते-खेलते स्कूल जा रही थी 17 साल की बच्ची, अचानक से उठा दर्द और थम गई सांसें 

12वीं कक्षा में पढ़ती थी छात्रा, परिवार में पसरा मातम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

mandi girl student News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के अंतर्गत देव ब्राडता पंचायत में बुधवार को बेहद दुखद घटना सामने आई। जहां बारहवीं कक्षा की छात्रा जिया की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह घर से हंसते-खेलते स्कूल के लिए निकली 17 वर्षीय इस होनहार बिटिया की इस तरह अचानक विदाई से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । 

रास्ते में अचानक उठा पेट में दर्द 

मिली जानकारी के अनुसार देव ब्राडता निवासी पंकज कुमार की सबसे छोटी बेटी जिया बुधवार सुबह रोज़ की तरह स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए रवाना हुई थी। स्कूल परिसर में महज़ बीस मीटर पहले अचानक उसके पेट में तेज़ दर्द उठा और उल्टियां होने लगीं। तबियत ख़राब होने पर वो किसी तरह वापस लौटी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए। 

 

यह भी पढ़ें : मां से दूर रहने के दर्द में CM सुक्खू के सामने रो पड़ी मासूम, बोली- मुझे मां के पास रहना है

हमीरपुर में थम गई सांसे

सरकाघाट में प्राथमिक उपचार के बाद भी जिया की हालत में सुधार नहीं हुआ। उसकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत हमीरपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे हमीरपुर लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तीन बहनो में सबसे छोटी बहन जिया की इस अनहोनी से पूरा परिवार गहरे सदमे है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शिक्षा के मंदिर में छात्रा से जातिगत भेदभाव, जातिसूचक शब्द भी कहे

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शव को कब्ज़े में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP)  विनोद कुमार ने बताया की पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। स्वास्थ बिगड़ने और फिर मौत होने की असली वजह पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख