#उपलब्धि

February 13, 2026

विदेश में चमका पहाड़ी बॉय सुनील, पैरा एथलेटिक्स में दूसरा पदक जीत बढ़ाया हिमाचल का मान

CM ने हर संभव सहयोग देने की कही बात 

शेयर करें:

Para Athlete Sunil Kumar

ऊना। हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की खबर सामने आई है। दुबई में आयोजित 17वीं फज़ा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेश के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर पहले एक पदक अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा मेडल भी जीत लिया। लगातार दो पदक जीतकर सुनील कुमार ने न सिर्फ हिमाचल बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन कर दिया है।

दूसरा मैडल भी जीता 

बता दें कि ऊना जिले के अम्ब इलाके के रहने वाले पैरा एथलीट सुनील कुमार ने जैवलिन थ्रो में 32.47 मीटर भाला फेंककर रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा शॉटपुट मुकाबले में 8.04 मीटर गोला फेंककर दूसरा सिल्वर मेडल भी जीत लिया। लगातार दो पदक जीतकर उन्होंने प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पुलिस को देख घबराया तस्कर, जब हुई बैग की तलाशी तो मिली 1 किलो चरस

CM ने हर संभव सहयोग देने की कही बात 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुनील को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हिमाचल की खेल प्रतिभा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतना अच्छा प्रदर्शन करना काबिल-ए-तारीफ है। CM ने भरोसा जताया कि सुनील आगे भी देश के लिए मेडल जीतते रहेंगे और सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देती रहेगी।

उपमुख्यमंत्री ने की सुनील की सराहना

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी सुनील की सराहना करते हुए कहा कि दो सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि ऊना ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है।

himachal s sunil won two silver medals in para athletics in dubai

यह भी पढ़ें: कंगना का 'हिमाचली स्वैग': 45 हजार का कोट पहन पहुंचीं संसद, 6 महिलाओं ने 2 महीने में किया तैयार

पूरे परिवार को दी बधाई 

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने भी सुनील और उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह  कामयाबी युवाओं के लिए प्रेरणा है और मेहनत व आत्मविश्वास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख