चंबा। हिमाचल प्रदेश की भोली भाली लड़कियों और महिलाओं को कुछ शातिर लोग अपने झूठे प्यार के जाल में फांस कर उनके जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। प्रदेश में इस तरह के यौन शोषण के मामलों में पिछले कुछ समय से काफी बढ़ोतरी हुई है। अब एक ऐसा ही मामला हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। यहां बाहरी राज्य के युवक ने युवती को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
मिली जानकारी के अनुसार मामला चंबा जिला के पुलिस थाना किहार से सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने युवक पर शादी का दवाब बनाया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : गुस्से से तमतमाए सतपाल रायजादा: पोस्ट से मची खलबली, क्या करने जा रहे हैं ?
पंजाब के युवक ने किया दुष्कर्म
पुलिस को सौंपी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात पंजाब के रहने वाले सोहन सिंह से हुई थी। सोहन ने उसे झांसे में लिया और उससे शादी का वादा किया। जिसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जब उससे शादी की बात की तो युवक उसके साथ गाली गलौज करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: अब पहाड़ों पर भी चलेगा 'टिर्री' ऑटो रिक्शा : 400 को मिलेंगे परमिट, नोटिफिकेशन जारी
पुलिस कर रही मामले की जांच
युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जयराम ठाकुर की इस योजना में हुआ बड़ा घोटाला, सदन में CM सुक्खू ने खोली पोल, होगी जांच
रामपुर में 18 साल की युवती गर्भवती
बता दें कि यह कोई नया मामला नहीं है, जब युवक ने युवती के साथ इस तरह से शारीरिक शोषण किया हो। अभी बीते रोज ही राजधानी शिमला के रामपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक 18 साल की लड़की गर्भवती पाई गई थी। इस लड़की ने आरोप लगया था कि जुब्बल के डीम के रहने वाला युवक दो साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।
