कुल्लू। हिमाचल की पर्यटन नगरी में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने इस साल की अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप बरामद कर नशा तस्करों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। मनाली से सटे क्षेत्र में पति.पत्नी को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि भुंतर में एक अलग कार्रवाई में पंजाब के युवक को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इन दो बड़ी कार्रवाइयों से यह साफ हो गया है कि हिमाचल पुलिस अब नशा माफिया पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

पर्यटन नगरी में सबसे बड़ी बरामदगी

कुल्लू जिले के मनाली क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चचोगा गांव में एक दंपति नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी दंपत्ति के घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान पति.पत्नी के कब्जे से पुलिस को इतनी बड़ी चिट्टे की खेप मिली कि पुलिस भी देख कर दंग रह गई। पुलिस को पति पत्नी के कब्जे से करीब 303 ग्राम चिट्टा ;हेरोइनद्ध बरामद हुआ। यह बरामदगी इस साल अब तक जिले में सामने आई सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। आरोपी पति पत्नी की पहचान संगत राम और उसकी पत्नी डिंपल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की यह महिला... 5 साल से घर से बेच रही थी नशा, बड़ी खेप के साथ हुई अरेस्ट

एसआईटी गठित, नेटवर्क की होगी गहन जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने विशेष जांच दल का गठन किया है। एसआईटी न केवल चिट्टे के स्रोत का पता लगाएगी, बल्कि इस अवैध धंधे से जुड़े पूरे नेटवर्क, बैंक खातों और संपत्तियों की भी गहराई से जांच करेगी। पुलिस का उद्देश्य केवल छोटे तस्करों तक सीमित न रहकर, नशा तस्करी के सरगनाओं तक पहुंचना है।

भुंतर में भी कार्रवाई, पंजाब का युवक गिरफ्तार

इसी कड़ी में भुंतर क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी में 61 ग्राम से अधिक चिट्टा और नकदी बरामद की गई। इस मामले में पंजाब के जीरकपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही हैए ताकि यह पता चल सके कि चिट्टा कहां से आ रहा था और किन.किन जगहों पर सप्लाई किया जा रहा था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुलिस को देख बच्चों से भरी स्कूल बस को भगा ले गया चालक, रोते चिल्लाते रहे मासूम

नशा मुक्त हिमाचल अभियान को मजबूती

एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि कुल्लू पुलिस मुख्यमंत्री के नशा मुक्त हिमाचल अभियान को पूरी सख्ती से लागू कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तेज रफ्तार ने छीन लिया एक और बेटा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने तोड़ा दम 

 

इन बड़ी बरामदगियों ने यह संदेश साफ कर दिया है कि हिमाचल की शांत वादियों और पर्यटन स्थलों को नशे का अड्डा बनाने की कोशिश करने वालों के लिए अब यहां कोई जगह नहीं है। पुलिस की इन कार्रवाइयों से जहां नशा तस्करों में खौफ पैदा हुआ है, वहीं आम लोगों में भी भरोसा मजबूत हुआ है कि नशा मुक्त हिमाचल का सपना अब साकार होता दिख रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें