#अपराध

January 17, 2026

हिमाचल की यह महिला... 5 साल से घर से बेच रही थी नशा, बड़ी खेप के साथ हुई अरेस्ट

पुलिस ने महीनों से रखी थी निगरानी

शेयर करें:

Kangra, Drug Trafficking

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला पिछले चार-पांच सालों से नशे का अवैध कारोबार चला रही थी और हर बार पुलिस की नजरों से बच निकलती थी। लेकिन इस बार पुलिस ने उसकी चालाकी पर लगाम लगाते हुए उसे नशे की बड़ी खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

गुप्त सूचना के बाद दबिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से रिपोर्ट हुआ है। यहां पर पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि एक महिला अपने घर से चरस की खरीद-फरोख्त कर रही है। सूचना मिलते ही ज्वालामुखी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और महिला के घर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने 152 ग्राम चरस और कुछ नकदी बरामद की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुलिस को देख बच्चों से भरी स्कूल बस को भगा ले गया चालक, रोते चिल्लाते रहे मासूम

पुलिस ने महीनों से रखी थी निगरानी

सूत्रों के अनुसार, पुलिस पिछले वर्ष नवम्बर से ही महिला की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। महिला कई बार पुलिस को चकमा देती रही, लेकिन शनिवार को पुलिस ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला का पति दिहाड़ी मजदूरी करता है, जबकि महिला खुद पिछले पांच सालों से इस अवैध धंधे में संलिप्त थी।

मायके से जुड़ सकते हैं नशे के तार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि महिला का मायका मंडी जिले में स्थित है। पुलिस को शक है कि महिला यह चरस मंडी से लाकर ज्वालामुखी में बेचती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि चरस का मुख्य सप्लायर कौन है और यह खेप किन लोगों तक पहुंचाई जा रही थी। इसके लिए महिला के मोबाइल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तेज रफ्तार ने छीन लिया एक और बेटा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने तोड़ा दम 

आरोपी महिला की पहचान 

मीरा देवी उम्र 42 साल, निवासी गांव हसोल (चौकाठ) जिला कांगड़ा के रुप में हुई है। 

स्थानीय लोगों में चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना न केवल पुलिस के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। बच्चों और युवाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे अवैध धंधों को तुरंत रोका जाना चाहिए। लोगों का कहना है कि पुलिस को लगातार सतर्क रहना होगा और ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई करनी होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेत में गए बेटे को इस हाल में मिली मां, थम चुकी थी सांसें; पति से थी परेशान 

पुलिस कर मामले की गहन जांच 

पुलिस टीम ने महिला को NDPS  एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उनका उद्देश्य न केवल महिला को पकड़ना है, बल्कि पूरे नशे के नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाना भी है। पुलिस यह देखना चाहती है कि यह नशे का कारोबार किस स्तर तक फैला हुआ है और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख