चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां वैवाहिक विवाद से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत द्रेकड़ी के चौगा गांव का है। यहां 25 वर्षीय अंकुश कुमार पुत्र डोगरु राम ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। अंकुश का अपनी पत्नी के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
पति पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार अंकुश और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी कलह चल रही थी। आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले पत्नी घर से भाग गई थी। इसी बात से युवक मानसिक तनाव में आ गया। परिजनों और पड़ोसियों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद थमा नहीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 19 वर्षीय युवक दोस्तों के साथ खड्ड में गया था नहाने, नहीं आता था तैरने; डूब गया
कमरे में रस्सी का फंदा लगाया
रविवार शाम जब अंकुश घर पर अकेला था तो उसने कमरे की छत पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब सवा सात बजे जब पड़ोसियों ने उसे देखा और नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य के लिए लक्की साबित हुई अमरीन: शादी होते ही मिली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि, लंदन में होंगे सम्मानित
पुलिस कर रही मामले की जांच
तेलका पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने की है। गौरतलब है कि अंकुश इससे पहले भी दो.तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। परिजनों का कहना है कि पति.पत्नी के बीच लगातार चल रही अनबन और तनाव ने आखिरकार उसे यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस की बड़ी सफलता: करोड़ों का चिट्टा पकड़ा, अब तक की सबसे बड़ी खेप
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर वैवाहिक रिश्तों में बढ़ती कलह और संवादहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाज में पारिवारिक विवादों और मानसिक तनाव को समय रहते दूर करने की जरूरत है, ताकि इस तरह की नौबत से बचा जा सके।
