कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां देहरा बस अड्डे से में एक छह साल के बच्चे को कथित तौर पर अगवा करने की कोशिश की गई।
6 वर्षीय बच्चे की किडनैपिंग...
आरोपियों ने बच्चे की मां का बैग भी छीनने की कोशिश की। गनीमत रही कि बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ। बस चालक की सूझबूझ और सतर्कता के चलते समय रहते दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : मां संग स्कूल से लौट रहा था 4 साल का बेटा, बाइक ने कुचला, मौके पर मौ.त- चालक फरार
बस में बैठा था बच्चा
जानकारी के अनुसार, घटना कल शाम करीब सवा चार बजे की बताई जा रही है। ज्वालामुखी की ओर से आई एक निजी बस में लगड़ू क्षेत्र की एक महिला अपने छह वर्षीय बेटे के साथ सफर कर रही थी।
सामना लेने बस अड्डे पर उतरी मां
देहरा बस अड्डे पर बस रुकने के बाद महिला कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतर गई और बच्चा बस की सीट पर ही बैठा रहा। इसी दौरान बस चालक की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी- जो महिला का बैग उठाने के साथ-साथ बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : यहां कांग्रेस-BJP और निर्दलीय एकजुट, नहीं होंगे चुनाव- प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन
ड्राइवर की पड़ी नजर
चालक को शक हुआ तो उसने तुरंत शोर मचा दिया। चालक की आवाज सुनते ही बस में बैठे यात्री भी सतर्क हो गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का एक साथी बस के पिछले दरवाजे से फरार होने की कोशिश में भाग निकला।
मौके से भागा आरोपी
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी आयुर्वेदिक अस्पताल के पास स्थित नाले के पास से दबोच लिया। इस दौरान बस में मौजूद लोगों ने मुख्य आरोपी की जमकर पिटाई भी कर दी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के युवाओं को चिट्टा सप्लाई करता था पंजाबी : पुलिस ने अमृतसर से किया गिरफ्तार
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की पुष्टि करते हुए SHO देहरा अजय सिंह ने बताया कि महिला की ओर से बैग चोरी करने की कोशिश की शिकायत दी गई है। पुलिस ने हरियाणा के रोहतक निवासी वजीर कुमार और बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
