कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। इस काले काराबर में प्रदेश के हर पीढ़ी के लोगों की भागीदारी पाई जा रही है- जो कि बेहद चिंता की बात है। ऐसे में हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर पैनी नजर रखी जा रही है और गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।
भारी मात्रा में चरस बरामद
ताजा मामला कांगड़ा जिले से रिपोर्ट हुआ है- जहां पर नूरपुर पुलिस टीम नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने भारी मात्रा में चरस के साथ तीन नशा तस्करों को अरेस्ट किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सीधी भर्ती- ना ग्राउंड, ना लिखित परीक्षा; 24 हजार तक मिलेगी मंथली सैलरी
नाके पर रोकी कार
जानकारी के अनुसार, नूरपुर पुलिस टीम ने बीते कल कंडवाल में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने ऑल्टो कार नंबर T1025-HP-1132L को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर कार सवार तीनों युवकों के चेहरों का रंग उड़ गया।
शक के आधार पर तलाशी
पुलिस टीम को युवकों की हरकतों पर शक हुआ तो पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कार में से 6 किलो 44 ग्राम चरस बरामद हुई। इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : कल होगा स्व. वीरभद्र की प्रतिमा अनावरण समारोह : निजी बस ऑपरेटर करेंगे हड़ताल, जानें क्यों
बरामद हुआ चरस का जखीरा
इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खेप को अपने कब्जे में लेकर कार सवार तीनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने युवकों की कार को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम द्वारा पता लगाया जा रहा है कि युवकों ने ये नई कार किन पैसों से खरीदी थी।
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए तीनों आरोपी मंडी जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों में से दो आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
- अनु कुमार निवासी गांव त्ररेला
- सुरेश कुमार निवासी गांव द्रोण
- राम लाल निवासी गांव द्रोण
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बस स्टार्ट कर नीचे उतरा ड्राइवर और फिर जो हुआ... मंजर देख सहमे लोग
आज कोर्ट में पेश होंगे तीनों
मामले की पुष्टि करते हुए SP नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। आज तीनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
नशा तस्करों पर पैनी नजर
SP ने कहा कि नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। हर जिले की पुलिस नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इस कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने पकड़ा लाखों का चिट्टा, बाइक पर सप्लाई करने जा रह थे दो यार
NDPS के 74 मामले दर्ज
उन्होंने बताया कि इस साल में अभी तक नूरपुर पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के तहत 74 मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों से अलग-अलग तरह के नशे की खेप बरामद की है। इतना ही नहीं कुछ आरोपियों से कैश भी बरामद की गई है।
कई तरह का नशा, कैश बरामद
- हेरोइन (चिट्टा)- 1 किलो 530.69 ग्राम
- चरस- 23 किलो 154 ग्राम
- चूरा-पोस्त (भुक्की)- 23 किलो 570 ग्राम
- कैश- 1,27,31,400 रुपये
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गांव के बेटे को मिली विदेश में नौकरी, करेगा वर्क फ्रॉम होम- 10 लाख मिलेगा पैकेज
24 करोड़ की संपत्ति सीज
इसके अलावा नशा तस्करों की 24,68,94,841 रुपये की चल-अचल संपत्ति को भी जब्त किया जा चुका है। नशा तस्करी से जुड़े मामलों में पुरुषों के साथ-साथ कई महिलओं को भी गिरफ्तार किया गया है। इस साल नूरपुर पुलस द्वारा कुल 132 लोगों को नशा तस्करी के मामले में अरेस्ट किया गया है- जिनमें 112 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं।
