पांवटा साहिब (सिरमौर)।  हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से लड़कियों और महिलाओं के लापता होने अथवा उन्हें बहला.फुसलाकर ले जाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव के बीच कई युवक-युवतियां एक-दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं। कई मामलों में भोली-भाली युवतियों को सुनहरे

 सपने दिखाकर घर से भगा ले जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसी बीच सिरमौर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया हैए जिसने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है।

कोचिंग सेंटर जाने के लिए 

निकली, फिर नहीं लौटी घर

जानकारी के अनुसार मामला सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के किशनपुरा क्षेत्र का है। यहां 18 वर्षीय युवती सुबह अपने घर से कोचिंग सेंटर जाने के लिए निकली थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह रोज की तरह पढ़ाई पूरी कर वापस घर लौट आएगी] लेकिन शाम तक csVh ?kj ugha igqaphA dkQh le; rd bartkj djus ds ckn Hkh tc csVh ugha ykSVh rks परिजनों की चिंता बढ़ गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कु.चल दिया 26 वर्षीय बाइक सवार युवक, मौके पर निकले प्राण

परिजनों ने हर संभव जगह की तलाश

युवती के घर नहीं लौटने पर परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने कई संभावित स्थानों पर संपर्क किया, लेकिन युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लगातार खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार ने पुलिस की शरण ली।

पिता ने दर्ज करवाई शिकायत

युवती के पिता बाल किशन ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी बेटी 9 जुलाई को सुबह घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि बेटी बिना किसी जानकारी के लापता हो गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला.फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : सड़क धंसते ही हवा में लटकी HRTC बस.. अंदर सवार थे 30 लोग, मची चीख-पुकार

मोबाइल और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब युवती की तलाश के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। युवती के संपर्कों, मोबाइल फोन की गतिविधियों और अन्य संभावित सुरागों को खंगाला जा रहा है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि युवती का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

परिवार की बढ़ी बेचैनी, सुरक्षित वापसी की उम्मीद

बेटी के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। परिजन उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और युवती की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : घर से निकला मासूम दिव्यांश, 3 दिन से नहीं लौटा वापस; बेबस माता-पिता ने मांगी मदद

पुलिस ने लोगों से भी मांगा सहयोग

जांच एजेंसियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को युवती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे सुरक्षित ढूंढकर परिवार तक पहुंचाया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें