सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पांवटा साहिब के यमुना घाट से 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

सदमे में पूरा इलाका

इस घटना के पूरे इलाके के लोगों को सदमे में डाल दिया है। बीते एक महीने के भीतर यमुना नदी से किसी लापता व्यक्ति का शव मिलने की यह दूसरी घटना बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस की नई पहल : ड्यूटी कर रही मां का बच्चा संभालेगा विभाग, महिला कर्मियों को बड़ी राहत

बेटे के जन्मदिन की तैयारी

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने प्रवासी माता-पिता के साथ कृपालशिला गुरुद्वारा रोड स्थित जलजीरा गुरुद्वारे के पास किराए के कमरे में रहती थी। बुधवार को उसके भाई का जन्मदिन था। परिवार के लोग जन्मदिन की खरीदारी के लिए बाजार गए हुए थे, जबकि बच्ची घर पर अकेली थी।

घर से बेटी गायब

जब माता-पिता वापस लौटे तो कमरे की हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के भीतर अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था और बच्ची वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : चिट्टे से बुझा एक और घर का चिराग...पिता-भाई को घर के कमरे में मिली देह; आ रही थी बदबू

यमुना नदी में मिली लाश

हालात बिगड़ते देख परिवार ने पुलिस को सूचना दी और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। इसी दौरान देर शाम सूचना मिली कि यमुना नदी में एक बच्ची का शव दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पहले शव को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, बाद में पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में स्कूल जा रही छात्रा से छेड़.छाड़ : गाड़ी में बैठ...लड़की ने आरोपी को जड़े थप्पड़

जांच में जुटी पुलिस टीम

फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है- ताकि बच्ची के लापता होने से जुड़े हर पहलू को समझा जा सके।

 

15 वर्षीय लड़की का मिला शव

विदित रहे कि, इससे पहले अप्रैल महीने में भी एक 15 साल की लड़की का शव यमुना नदी से बरामद हुआ था। मृतका की पहचान 15 वर्षीय आस्था के रूप में हुई- जो की वार्ड नंबर 10, पावंटा साहिब की रहने वाला थी। आस्था घर से लापता थी और बाद में उसकी लाश यमुना नदी से बरामद हुई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : स्विच ऑन करते ही AC में हुआ धमा.का, कमरे में बैठा था पूरा परिवार; मची चीख-पुकार

उठ रहे कई सवाल

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची किसी हादसे का शिकार हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश छिपी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें