#अपराध

May 21, 2026

हिमाचल : चिट्टे से बुझा एक और घर का चिराग...पिता-भाई को घर के कमरे में मिली देह; आ रही थी बदबू

युवक के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज थे और वह नशे का आदी भी था

शेयर करें:

room boy chitta addiction suspected police himachal bilaspur ghumarwin

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत सेऊ में युवक का शव उसके पुश्तैनी मकान के कमरे में पड़ा मिला।

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज, खासकर चिट्टे के सेवन के कारण हो सकती है। हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में स्कूल जा रही छात्रा से छेड़.छाड़ : गाड़ी में बैठ...लड़की ने आरोपी को जड़े थप्पड़

पिता और भाई से रहता था अलग

जानकारी के अनुसार, युवक गांव में अपने पिता और भाई से अलग पुश्तैनी मकान में अकेला रह रहा था। बुधवार सुबह आसपास के लोगों को घर से तेज दुर्गंध महसूस हुई। बदबू बढ़ने पर ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

कमरे में फैल चुकी थी बदबू

सूचना मिलने के बाद घुमारवीं पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। जब कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो युवक अंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना लग रहा था, जिसके कारण पूरे कमरे में बदबू फैल चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : स्विच ऑन करते ही AC में हुआ धमा.का, कमरे में बैठा था पूरा परिवार; मची चीख-पुकार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। जांच में यह भी सामने आया है कि युवक पिछले कुछ समय से अकेला रह रहा था और गांव में उसका ज्यादा मेलजोल नहीं था।

नशे का आदी था युवक

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, युवक के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज थे। जांच में यह भी पता चला है कि वह नशे का आदी था। DSP विशाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है और हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख