शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस शिमला मुख्यालय में अब पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए क्रैच सुविधा शुरू कर दी गई है। इस नई पहल से खासकर महिला पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिली है। अब वे ड्यूटी के दौरान अपने छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं रहतीं।
हिमाचल पुलिस की नई पहल
पुलिस मुख्यालय में हाल ही में शुरू हुए इस क्रैच में फिलहाल छह बच्चों को रखा जा रहा है। इसके अलावा सामाजिक कल्याण विभाग भी प्रदेश में दो स्थानों पर ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : चिट्टे से बुझा एक और घर का चिराग...पिता-भाई को घर के कमरे में मिली देह; आ रही थी बदबू
महिला कर्मियों को बड़ी राहत
हिमाचल प्रदेश पुलिस लगातार आधुनिक और तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने में जुटी हुई है। सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पुलिस कर्मियों के कल्याण को लेकर कई नए कदम उठाए गए हैं। प्रदेश के 75 महत्वपूर्ण स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ITMS स्थापित किया गया है- जिसके जरिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर डिजिटल निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस विभाग के नए कदम
हाईटेक कैमरों और ऑटोमेटेड निगरानी प्रणाली की मदद से लाखों वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी गई है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ करोड़ों रुपये के ई-चालान जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग का दावा है कि आधुनिक कैमरों और डिजिटल उपकरणों से लैस पुलिस वाहन अब 24 घंटे सड़कों पर निगरानी कर रहे हैं। जिससे ट्रैफिक नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में स्कूल जा रही छात्रा से छेड़.छाड़ : गाड़ी में बैठ...लड़की ने आरोपी को जड़े थप्पड़
जल्दी पहुंचती हैं पुलिस टीमें
प्रदेश में एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को भी मजबूत किया गया है। इसके कारण सड़क हादसों और आपदा की घटनाओं में पुलिस व राहत टीमों के मौके पर पहुंचने का समय काफी कम हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि तेज प्रतिक्रिया के चलते कई लोगों की जान बचाने में सफलता मिली है।
कर्मचारियों को मिले बेहतर वातावरण
इसके साथ ही प्रदेशभर में पुलिस कार्यालयों और भवनों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिस कार्यालयों में डिजिटल सुविधाएं, आधुनिक बैठने की व्यवस्था और बेहतर आधारभूत ढांचा विकसित किया गया है- ताकि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।
यह भी पढ़ें- HRTC बस में नशे की खेप लेकर बैठी स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मी- हुई अरेस्ट, अब गई नौकरी
जनता के लिए भी अच्छी बात
पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि प्रदेश पुलिस को आधुनिक और तकनीक सक्षम बल बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक संसाधन उपलब्ध करवाने से जनता को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।
मिलता है साफ-सुथरा खाना
पुलिस मुख्यालय में शुरू किया गया “खाकी कैफेटेरिया” भी एक मॉडल पहल बनकर सामने आया है। यहां पुलिसकर्मियों को उचित दरों पर साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। विजिलेंस मुख्यालय और जिला स्तर पर भी ऐसी सुविधाएं शुरू की गई हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : स्विच ऑन करते ही AC में हुआ धमा.का, कमरे में बैठा था पूरा परिवार; मची चीख-पुकार
जिम और फिटनेस सुविधाएं
इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में जिम और फिटनेस सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इनका लाभ पुलिसकर्मियों के साथ अन्य सरकारी अधिकारी भी उठा रहे हैं। विभाग का मानना है कि फिटनेस सुविधाओं से कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और कार्यक्षमता में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है।
