#अव्यवस्था

October 13, 2026

हिमाचल BJP विधायक के बिगड़े बोल : SHO को दिया धक्का, बोले- पीछे हट...ओए

विक्रम ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश के लोग कांग्रेस से तंग आ चुके हैं

शेयर करें:

dehra bjp protest vikram thakur argument police jnu controversy himachal

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कल JNU से जुड़े मामले को लेकर भाजपा ने आक्रोश रैली निकाली। ढलियारा में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले जलाए गए। इस बीच जसवां-प्रागपुर से BJP विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हो गई।

हिमाचल BJP विधायक के बिगड़े बोल

BJP के संगठनात्मक जिला देहरा के कार्यकर्ताओं ने ढलियारा बाजार से रैली निकाली। प्रदर्शनकारी सरकारी डिग्री कॉलेज रोड के मोड़ तक पहुंचे और यहां कांग्रेस, राहुल गांधी तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान राहुल गांधी और JNU के प्रोफेसर एवं सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के पुतले जलाकर विरोध जताया गया।

यह भी पढ़ें : मैटरनिटी लीव मांगी तो नौकरी से निकाल दी महिला.... अब हिमाचल हाईकोर्ट ने सुनाया सख्त आदेश

पुलिसकर्मियों के साथ हुई बहस

पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर विधायक विक्रम सिंह ठाकुर और SHO के बीच बहस शुरू हो गई। सामने आए वीडियो में विधायक पुलिस अधिकारी से तीखे अंदाज में बात करते और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने दूसरा पुतला लाकर वहीं जलाने की बात भी कही।

कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

बाद में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रमन शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इस दौरान आग की चपेट में आने से कुछ पुलिसकर्मियों के झुलसने की बात सामने आई। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : शिमला पुलिस ने पकड़ा 5 किलो चिट्टा!... 10 माह में 549 नशा तस्कर गिरफ्तार; LSD भी मिला

पुलिस ने संभाली स्थिति

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ यातायात सुचारू बनाए रखने का भी प्रयास किया। इस विरोध प्रदर्शन में विधायक विक्रम सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक होशियार सिंह, गगरेट के पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी राजेश ठाकुर और पूर्व मंत्री रविंद्र रवि सहित करीब 300 से 350 भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लेकर किया दावा

प्रदर्शन के बाद पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने जेएनयू से जुड़े प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित मामले में जेएनयू के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद की भूमिका पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर महिला मोर्चा ने भी विरोध प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बेटी के जन्म पर जश्न- नाना ने निकाली रथ यात्रा, बैंड-बाजे संग ननिहाल पहुंची नन्ही परी

कांग्रेस से तंग आ चुके हैं लोग

विक्रम ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश के लोग कांग्रेस से तंग आ चुके हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भाजपा नेताओं ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। रैली और पुतला दहन समाप्त होने के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख