सिरमौर। हिमाचल प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत और लगन से लगातार सफलता हासिल कर रही हैं। इसी कड़ी में सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र के गांव भलोना की अंजना भारद्वाज ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंजना का चयन स्टाफ नर्स के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी की लहर है।
मेहनत के दम पर हासिल किया मुकाम
गांव भलोना की रहने वाली अंजना भारद्वाज ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी छा गई। गांव के लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बता रहे हैं और अंजना को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कौल डैम में 35 यात्रियों से भरी बोट की टूटी शाफ्ट, भरने लगा पानी; मची चीख पुकार
माता-पिता और दादा को दिया सफलता का श्रेय
अंजना धर्मपाल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी भारती की बेटी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपने दादा सेवानिवृत्त लेक्चरर हीरापाल शर्मा के प्रोत्साहन को दिया है। अंजना का कहना है कि परिवार के सहयोग और लगातार मेहनत की वजह से वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार खरीदेगी 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें... पर चंबा को एक भी नहीं मिलेगी ! जानें क्यों
बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
अंजना ने कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। अगर इंसान पूरी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ कोशिश करे तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंजना की सफलता से क्षेत्र की दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने और अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा मिलेगी।
