शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को राजभवन में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए ”पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा तथा जीवन रक्षा पदक से 76 विजेताओं को अलंकृत किया है।

 

वर्ष 2020 के बाद हो रहे इस ‘अलंकरण समारोह’ में कमांडेंट जनरल होम गार्ड और सिविल डिफेंस सतवंत अटवाल त्रिवेदी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए अतिरिक्त निदेशक सीबीआई एन. वेणुगोपाल को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नया स्कैम! बुजुर्गों की पेंशन में भी हो रही हेराफेरी- कई दस्तावेज संदिग्ध

 

इस अवसर पर, राज्यपाल ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सेवा-भावना को दिया गया है, जिससे उन्होने समाज की रक्षा की है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इनमें से कई सम्मान पाने वालों ने नशे के खिलाफ मजबूती से काम किया है। उन्होंने कहा कि उनका यह सहयोग इस बुराई को खत्म करने में अन्यों में भी जोश भरेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सोशल मीडिया पर दोस्ती महिला को पड़ी भारी, कई बार की नीचता -अब छोड़ दी

हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में पुलिस और गृह रक्षा बलों की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद आप जिस प्रकार कानून-व्यवस्था बनाए रखते हैं, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP अध्यक्ष पद के लिए जारी है खींचतान- शाह से मिले जयराम, हलचल तेज

पुलिस और गृह रक्षा सेवाओं की मजबूती पर जोर 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग, डिजिटल निगरानी, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की आपूर्ति जैसे कदमों से पुलिस और गृह रक्षा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। इसके अलावा, आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसी भी संकट की घड़ी में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें : कल होगी सुक्खू कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

इस अवसर पर पदमश्री श्री विद्यानंद सरैक तथा नेक राम भी उपस्थित थे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें