चंबा। हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में इन दिनों सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं कई परिवारों की खुशियां छीन रही हैं। कहीं लापरवाही, तो कहीं तेज रफ्तार के चलते हो रहे इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। यह हादसे अब तक ना जाने कितने ही घरों के चिराग बुझा चुके हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। 

बाइक हादसे में युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार चंबा जिला में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 27 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि एक 21 साल का युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी अचानक चालक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के गेट से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : नशे से बनाई संपत्ति पर चला कानून का डंडा, तस्कर के मकान-जमीन और सभी वाहन सीज

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे ने एक परिवार से उनका जवान बेटा छीन लिया। घर का इकलौता सहारा माने जाने वाला युवक अब इस दुनिया में नहीं रहा, जिससे परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं इस हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा बीती रात को चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर सरोल के पास देर रात को हुआ। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल : दूसरी शादी कर रही थी पत्नी, बच्चों के साथ मंडप में पहुंचा पहला पति- हुआ हंगामा

अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायल युवकों को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां चिकित्सकांे ने 27 वर्षीय आदित्य कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव बनवाली तहसील सलूणी को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे में  घायल हुए युवक की पहचान 21 वर्षीय अक्षय शर्मा पुत्र परवीन कुमार निवासी गांव ढिगाई तहसील सलूणी के रूप में हुई है। 

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बाइक की रफ्तार अधिक होने के चलते यह हादसा होने का कारण माना जा रहा है। आज बुधवार को पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनांे को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल का गुड्डू हरियाणा में गिरफ्तार : 4 साल से ढूंढ रही थी पुलिस, जेल में बैठे साथी ने बताया ठिकाना

लापरवाही या सिस्टम की कमी

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ये हादसे सिर्फ चालकों की लापरवाही का नतीजा हैं या फिर सड़क सुरक्षा इंतजामों में कमी भी जिम्मेदार हैघ् विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर सड़क प्रबंधन और जागरूकता से ऐसे हादसों को कम किया जा सकता है।

सावधानी ही सुरक्षा का रास्ता

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। जरूरत है कि लोग ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें और अपनी व दूसरों की जिंदगी की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें