#अपराध

May 6, 2026

हिमाचल का गुड्डू हरियाणा में गिरफ्तार : 4 साल से ढूंढ रही थी पुलिस, जेल में बैठे साथी ने बताया ठिकाना

चरस तस्कर गुड्डू हुआ गिरफ्तार

शेयर करें:

drug smuggler

कुल्लू। कभी-कभी नशा तस्कर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से जुड़ा सामने आया है, जहां हरियाणा पुलिस ने करीब चार साल से फरार चल रहे नशा तस्कर को आखिरकार गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम को मिली गुप्त सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  हरियाणा की जींद में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यहां पर पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डिटेक्टिव स्टाफ को एक गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में मौजूद है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कैंसर मरीजों को नहीं मिल रही मुफ्त दवा : हिमकेयर-आयुष्मान कार्ड फेल- तीमारदार परेशान

सलाखों के पीछे  पहुंचा आरोपी

इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उसे कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेजने के आदेश दिए।

आरोपी की पहचान

कर्म सिंह उर्फ गुड्डू, निवासी गांव कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर : बिना लड़े ही हार गई BJP, प्रत्याशी का नामांकन रद्द

चार साल पुराना है मामला

यह मामला जिला करीब चार साल पुराना है। उस समय जींद की CIA स्टाफ ने नंगूरा गांव के रहने वाले राजेश उर्फ राजा को 5 किलो 270 ग्राम चरस (सुल्फा) के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में थाना अलेवा में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

लोकेशन बदलता रहा आरोपी

पूछताछ के दौरान राजेश ने कर्म सिंह उर्फ गुड्डू का नाम लिया था, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के लिए उसे पकड़ना एक चुनौती बना हुआ था, क्योंकि वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। हालांकि, अब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : क्वार्टर में पुलिस ने मारी रेड, चिट्टे को बेचने की फिराक में थे तस्कर- महिला समेत 6 गिरफ्तार

क्या बोले  SP जींद

वहीं, इस पूरे मामले पर SP ने कहा कि नशा न सिर्फ एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि समाज और खासकर युवाओं के भविष्य को भी अंधेरे में धकेल देता है। उन्होंने कहा कि जींद पुलिस नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रखेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख