कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर सरसाड़ी क्षेत्र में एक बाइक हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं।
21 साल के युवक की मौत
हादसे में 21 साल के एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जवान बेटे की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल यहां लगेगा रोजगार मेला : 10वीं पास को मिलेगी नौकरी, हर महीने एक लाख सैलरी
हादसे का शिकार हुई बाइक
जानकारी के अनुसार, बीते रविवार रात को दो लोग बाइक पर सवार होकर अपने किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सरसाड़ी में चालक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक अनियंत्रित होकर नदी की तरफ गहरी खाई में गिर गई।
गहरी खाई में गिरी बाइक
इस हादसे में एक युवक गहरी खाई में गिर गया। जबकि, दूसरा नदी किनारे पड़ा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और दूसरे की तलाश शुरू कर दी। मगर रात का अंधेरा होने के कारण उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें : हमारे हिमाचल का अनोखा रेस्टोरेंट- जहां इंसान नहीं सिर्फ गिद्ध खाते हैं खाना, रोजाना होती है दावत
एक की मौत, दूसरा घायल
पुलिस टीम ने दमकल टीम की मदद से युवक को ढूंढ निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय प्रवीण कुमार निवासी कोटला और घायल की पहचान गोपाल निवासी गड़सा के रूप में हुई है। घायल अभी भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपाचाराधीन है।
कैसे पेश आया हादसा?
SP कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा आगामी जांच-पड़ताल की जा रही है।
