#रोजगार

December 16, 2025

हिमाचल में कल यहां लगेगा रोजगार मेला : 10वीं पास को मिलेगी नौकरी, हर महीने एक लाख सैलरी

इच्छुक उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ कल निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा

शेयर करें:

Himachal Jobs

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने का एक बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। खास बात यह कि सरकार की तरफ से युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का मौका दिया जा रहा है।

विदेश में नौकरी पाने का मौका

यह पहल राज्य सरकार की उस महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत हिमाचल के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : IPL 2025 ऑक्शन में आज हिमाचल के 7 क्रिकेटरों पर लगेगी बोली, 30 लाख है बेस प्राइस

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

इच्छुक उम्मीदवार आज शाम तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए साक्षात्कार कल यानी 17 दिसंबर, बुधवार को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर, में आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है।

कितने भरे जाएंगे पद?

इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। यह भर्ती HPSIDC द्वारा JSDP ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से की जा रही है। इसमें संयुक्त अरब अमीरात में करियाना और भोजन वितरण के लिए 300 डिलीवरी राइडर्स के पद भरे जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचली शाही परिवार के बेटे का मर्ड*र : बदमाशों ने मूसेवाला का लिया बदला, 11 दिन पहले हुई थी शादी

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक पर जाकर  https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfoiDSl_aWg2CjYJowbW3rCFEmvxrGqdTErmVTBB2TNIZ8Xfw/viewform आवेदन  कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 12 हजार लोग चिट्टे के जाल में फंसे : सरकार ने रेड-यलो-ग्रीन जोन में बांटी पंचायतें

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, टिप, कमीशन और कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित होने वाले युवाओं को 70 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी ! सुक्खू सरकार ने शिक्षकों को दिया तोहफा- 805 प्रमोट होकर बनेंगे प्रिंसिपल

क्या रखी गई हैं शर्तें?

भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • अंग्रेजी का मूल ज्ञान होना अनिवार्य है।
  • वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थियों के शरीर पर टैटू नजर नहीं आना चाहिए।
  • रंग दृष्टि दोष नहीं होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी के पास न्यूनतम एक वर्ष पुराना वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य है।
  • ड्राइविंग करते हुए पगड़ीधारी युवाओं को लिए भी हेल्मेट पहनना अनिवार्य होगा।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • सिलेक्शन होने पर हफ्ते में 6 दिन सुबह या शाम की शिफ्ट में प्रतिदिन 10 घंटे ड्यूटी देनी होगी।

यह भी पढ़ें : विजय दिवस : हिमाचल के 261 शहीदों की गाथा, पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने टेके थे घुटने

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.00 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यह भी पढ़ें : बिजली महादेव के कपाट बंद, अब अगले तीन महीने तक नहीं कर सकेंगे दर्शन- जानें क्या है कारण

जमा करवाने होंगे पैसे

ध्यान रहे कि चयनित होने पर अन्य औपचारकिताएं पूरी करने के लिए विदेश मंत्रालय द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार, उम्मीदवार को 35,400 रुपये शुल्क अदा करना होगा। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात का ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क और अन्य शुल्क भी देंगे होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए युवा जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के टेलीफोन नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख