ऊना। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के ऊना जिला में हुआ है। यहां दो कारों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसे सुन कर स्थानीय लोग घटनास्थल पर दौड़े।
कहां हुआ है यह हादसा
यह हादसा अंब ऊना हाइवे पर पक्का परोह में आज रविवार दोपहर बाद हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि कारों के अगले हिस्सों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दोनों कारों में सवार सात लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त कारों में फंसे लोगों को कड़ी मशकत के बाद बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में छह साल की बच्ची से नीचता, जान पहचान के शख्स ने किया मुंह काला
स्कूटी चालक को बचाते हुई हादसा
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार चालक स्कूटी चालक को बचाते हुए कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा टकराई। इस हादसे में एक कार में सवार ग्राम पंचायत घंघरेट के प्रधान वीरेन्द्र कुमार व उनका बेटा सोहम शर्मा, राजकुमार डोगरा (56) निवासी अम्ब तथा दूसरी कार में सवार दर्शन पिलानी (68) पुत्र मनोहर लाल निवासी बी-14/3, सैक्टर रोहिणी दिल्ली, नीरू पिलानी (57) पत्नी दर्शन पिलानी, मोहित गुप्ता (42) पुत्र प्रदीप, हर्षित (17) पुत्र मोहित गुप्ता निवासी जी-99, फ्लैट नम्बर-6 दीप विहार रोहिणी दिल्ली को चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ढाबे वाले के शूटरों को 41 घंटे बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस, जानें क्या बोलीं एसपी साक्षी
हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। वीरेन्द्र कुमार व राजकुमार डोगरा को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस हादसे के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।
