#अव्यवस्था

March 23, 2025

हिमाचल: ढाबे वाले के शूटरों को 41 घंटे बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस, जानें क्या बोलीं एसपी साक्षी

कैमरे और सीसीटीवी फुटेज से भी कुछ पता नहीं चला 

शेयर करें:

mandi Dhaba news

मंडी। पंजाब से आकर मंडी शहर के एक ढाबे में लूटपाट और ढाबा मालिक को गोली मारकर घायल करने वाले दोनों युवकों को पुलिस घटना के 41 घंटे बाद भी नहीं पकड़ पाई है। 
इससे पहले मंडी पुलिस ने दावा किया था कि वह घटना के 10 मिनट बाद ही मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन हैरत इस बात की है कि शनिवार को पूरा दिन मंडी से लेकर बिलासपुर तक के फोरलेन पर लगे कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस उस बाइक के नंबर तक नहीं ढूंढ पाई है, जिस पर सवार होकर दोनों युवक आए थे। रविवार को पुलिस की तरफ से घटना के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में छह साल की बच्ची से नीचता, जान पहचान के शख्स ने किया मुंह काला

अब डीवीआर पर बंधी आस

मंडी के पुलघराट में हुई इस डकैती के बाद पुलिस के हाथ मौके से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ही लग पाई है। अब इन डीवीआर की डीटेल्स से ही पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का भरोसा जता रही है।

ढाबा मालिक के बयान पर जारी जांच

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस गोलीकांड में घायल ढाबा मालिक के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है। लूटपाट और डकैती के अलावा अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्हें उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की 'चिट्टा क्वीन' पिंकी को नजरबन्द कर दिया: नहीं छोड़ रही थी तस्करी का धंधा

पुलिस सुरक्षा में ढाबा संचालक

घायल ढाबा संचालक प्रदीप गुलेरिया का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में इलाज चल रहा है और अभी तक पुलिस टीम अस्पताल में सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद है।

यह है पूरा मामला

मंडी शहर के पास पुलघराट में रॉयल लश किचन ढाबा में शुक्रवार रात लूटपाट और गोलीकांड की घटना हुई। इस घटना में ढाबा मालिक प्रदीप गुलेरिया को कोहनी और गाल के पास गोली लगी है। फिलहाल प्रदीप गुलेरिया खतरे से बाहर हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख