बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी सड़कों पर एक बार फिर दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला, जब एक ट्रैक्टर गहरी खाई के किनारे जाकर लटक गया। कुछ पलों के लिए वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं और हर किसी को एक बड़े हादसे का अंदेशा सताने लगा। हालांकि किस्मत ने साथ दिया और समय रहते एक बड़ी अनहोनी टल गई।

खाई के मुहाने पर पहुंचा ट्रैक्टर

घटना बिलासपुर जिला के घुमारवीं पुल के समीप की बताई जा रही है, जहां पंजाब नंबर (PB 08 EK-2473) का एक ट्रैक्टर मेला ग्राउंड की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर में मेले के लिए झूले लदे हुए थे। जैसे ही वाहन उतराई वाले रास्ते पर पहुंचा, चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सीधे सड़क किनारे गहरी खाई की ओर बढ़ गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कु.चल दी MBBS की दो छात्राएं, सड़क किनारे खड़ी दोनों

दिल दहला देने वाला मंजर

कुछ ही सेकंड में ट्रैक्टर सड़क से निकल कर खाई की तरफ लटक गया। यह दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। हर किसी को लग रहा था कि अब ट्रैक्टर खाई में गिर जाएगा, लेकिन किस्मत से वह बीच में ही अटक गया और एक बड़ी त्रासदी टल गई। हादसे के समय ट्रैक्टर में दो लोग सवार थे, जिनकी जान खतरे में पड़ गई थी। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बिना देर किए रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और बहादुरी से दोनों सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब के नशे में युवक ने किया कांड, बड़े भाई की छीन ली जिंदगी, श्मशान के पास फेंकी देह

बाल.बाल बची जान, टल गई बड़ी अनहोनी

गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर खाई में नहीं गिरा और किसी भी प्रकार का जान.माल का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर ट्रैक्टर थोड़ा सा भी आगे खिसक जाता, तो यह हादसा बेहद भयावह रूप ले सकता था। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि हिमाचल की संकरी और ढलानदार सड़कों पर जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। 

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें