#हादसा

March 31, 2026

हिमाचल में तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कु.चल दी MBBS की दो छात्राएं, सड़क किनारे खड़ी थी दोनों

एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं दोनों, अज्ञात कार चालक ने पहुंचाई अस्पताल

शेयर करें:

road-acciden-hamirpur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार और वाहन चालकों की लापरवाही लगातार आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहन जहां खुद चालक के लिए खतरा बने हुए हैं, वहीं पैदल चलने वालों और सड़क किनारे खड़े लोगों की जिंदगी भी दांव पर लगी रहती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला हमीरपुर जिले से सामने आया है, जिसने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दो छात्राओं को ट्रक ने मारी टक्कर

दरअसल हिमाचल के हमीरपुर जिला के नादौन में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी दो छात्राओं को बुरी तरह से कुचल दिया। यह दोनों छात्राएं एमबीबीएस  (MBBS) की छात्राएं थी और फूड डिलीवरी लेने के लिए सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उन्हें बुरी तरह से टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब के नशे में युवक ने किया कांड, बड़े भाई की छीन ली जिंदगी, श्मशान के पास फेंकी देह

एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं दोनों

यह घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे नादौन रोड पर स्थित रॉयल गर्ल्स हॉस्टल के पास की है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो एमबीबीएस (MBBS) छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्राएं बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घायल छात्राओं की पहचान कनिका (निवासी ऊना) और स्वास्तिका (निवासी कुल्लू) के रूप में हुई है। दोनों डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किराए के कमरे से लड़की को भगा ले गया पड़ोसी, कई बार की नीचता- अब मिली कड़ी सजा

फूड डिलीवरी का इंतजार कर रही थी दोनों

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे के समय दोनों छात्राएं सड़क किनारे खड़ी होकर ऑनलाइन फूड डिलीवरी (जोमैटो) का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान नादौन की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक (HP64A-1065) ने नियंत्रण खो दिया और सीधे उन्हें टक्कर मार दी।

अज्ञात कार चालक ने पहुंचाई अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान एक अज्ञात कार चालक ने भी मानवता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए दोनों घायल छात्राओं को तुरंत हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनका समय पर इलाज शुरू हो सका। वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे ट्रक का पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : BPL में शामिल होने का मौका, आज शाम तक करना होगा आवेदन

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस जांच में ट्रक चालक की पहचान योगराज (निवासी मंडी) के रूप में हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है, जबकि घायल छात्राओं का अस्पताल में उपचार जारी है। यह घटना एक बार फिर इस बात का सबूत है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग किस तरह मासूम लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रही है। 

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख