शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां कोटखाई क्षेत्र में एक कार भीषण हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त कार में चार युवक और दो यवतियां सवार थीं।
हादसे का शिकार हुई कार
हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, दो युवतियों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के एक ही गांव के 39 बेटे भारतीय सेना में दे रहे सेवाएं, अब 7 और हुए भर्ती
घूमने आए थे युवक-युवतियां
बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी युवक-युवतियांं शिमला के ऊपरी पर्यटन स्थल घूमने के लिए आए थे। मगर कल देर रात उनकी कार कोटखाई के बाघी बाजार के पास हादसे का शिकार हो गई।
गहरी खाई में गिरी कार
जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार नंबर HP-64-7845 में कुल छह लोग सवार होकर सोलन से शिमला हाटू पीक घूमने आए थे। रात को जब वो वापस घर लौट रहे थे- तब अचानक ड्राइवर का कार पर से संतुलन बिगड़ गया और कार गहरी खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैदल चरस सप्लाई करने निकला था युवक, पुलिस को देख लिया यू-टर्न; हो गया अरेस्ट
एक की मौत, 5 घायल
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल थे।
IGMC में चल रहा उपचार
पुलिस टीम ने सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें IGMC शिमला रेफर कर दिया। हादसे में घायल हुए सभी लोग सोलन जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति ने की तीसरी शादी, गुस्से में पत्नी ने ज*ला दिया घर- देवता के भंडार समेत 4 भवन राख
कैसे पेश आया हादसा?
फिलहाल, पुलिस टीम ने मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान-
- सूरज (20) पुत्र ज्ञान चंद निवासी बंदला (मृतक)
- पारुल (19) पुत्री आन्नद निवासी डुमहैर
- पलक (21) पुत्री राम स्वरुप निवासी दावता
- कदल (23) पुत्र गीता राम निवासी मझाठ
- चेतन (21) पुत्र स्व. राजेश निवासी कुनिहार
- हर्ष (21) पुत्र श्रई नरपत निवासी भूमती
