कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां भवारना थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति की खेतों में स्प्रे करते वक्त मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में माहौल गमीन बना हुआ है।

खेतों में छिड़काव कर रहा था व्यक्ति

जानकारी के अनुसार, बीते कल 58 वर्षीय व्यक्ति अपने खेतों में छिड़काव कर रहा था। इस दौरान पंप की पाइप में कुछ ब्लॉकेज आ गई। ऐसे में व्यक्ति को छिड़काव करने में दिक्कत आ रही थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचलियों ने निभाया इंसानियत का धर्म- अंजाने को दी अंतिम विदाई, परिवार ने ठुकरा दी थी देह

मुंह में गया जहरीला पदार्थ

इसी के चलते वो पंप की पाइप को मुंह में डाल कर ब्लॉकेज को हटाने की कोशिश करने लगा। पाइप मुंह में डालकर जैसे ही उसने हवा मारी-वैसे ही जहरीला पदार्थ उसके मुंह में चला गया।

अस्पताल में तोड़ा दम

इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए पालमपुर अस्पताल लेकर पहुंचे-जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे भर्ती कर दिया। मगर रात को उसकी हालत और बिगड़ने लगी- तो डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का मोस्टवांटेड : पंजाब में एनकाउंटर, पैर में लगी है गो*ली- जानें पूरी बात

इन बातों का रखें ध्यान

विदित रहे कि, बहुत से किसान खेतों में स्प्रे करते हैं। खेतों में स्प्रे (कीटनाशक/खाद आदि) करते वक्त कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि किसान की स्वास्थ्य सुरक्षा, फसल की गुणवत्ता और पर्यावरण संतुलन बना रहे। स्प्रे करते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि-

  • चेहरे को ढकने के लिए मास्क लगाएं।

  • आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनें।

  • दस्ताने और रबर के जूते जरूर पहनें।

  • शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनें।

  • दवा मिलाने की सही मात्रा जानें।
  • हवा की दिशा का ध्यान रखें।
  • दवा वाला कोई भी डिब्बा या बोतल मुंह के साथ ना लगाएं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें